Mathura School Namaz Case : स्कूल में राष्ट्रगान पर डांट और नमाज पर छात्रों का साथ, प्रिंसिपल पर गिरी गाज; जानें क्या है पूरा मामला...
Mathura School Namaz Case : यूपी के मथुरा में एक स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने और राष्ट्रगान पर डांट लगाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस लापरवाही पर हेडमास्टर जान मोहम्मद को सस्पेंड कर दिया गया है।
Mathura School Namaz Case : स्कूल में राष्ट्रगान पर डांट और नमाज पर छात्रों का साथ, प्रिंसिपल पर गिरी गाज; जानें क्या है पूरा मामला...
Mathura School Namaz Case : मथुरा : यूपी के मथुरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहा नौहझील स्थित एक प्राथमिक स्कुल के हेडमास्टर पर मासूम बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हेडमास्टर जान मोहम्मद को दोषी मानकर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
तबलीगी जमात के लोगों को बुलाया
बीजेपी बाजना मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान द्वारा की गई| शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल जान मोहम्मद काफी समय से बच्चों को बरगला कर इस्लाम धर्म की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। आरोप लगा है कि स्कुल परिसर में बाहर से तबलीगी जमात के लोगों को बुलाया जा रहा था, जो बच्चों को फुसलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। बच्चों को सिख दी जा रही थी. कि इस्लाम ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है।
राष्ट्रगान पर डांट
राष्ट्रगान को लेकर भी चौकाने वाले खुलासे हुए हैं| शिकायत में आरोप है कि स्कुल में राष्ट्रगान गाने नही दिया जाता था। यदि कोई बच्चा राष्ट्रगान गाने की कोशिश करता था. तो प्रिंसिपल उसे बुरी तरह डांट लगा देता था। बस इतना ही नहीं, हेडमास्टर खुद कभी भी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ा नहीं होता था।
हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी
शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल हिंदू धर्म और भगवान के प्रति बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। इसके अलावा,स्थानीय महिलाओं के प्रति भी उसका व्यवहार गलत बताया गया है। बदनामी के डर से अभी तक महिलाएं खुलकर सामने नहीं आ पाती थीं।
बीएसए की कार्रवाई
मथुरा के BSA ने खंड शिक्षा अधिकारी की शुरूआती रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। आरोपी को प्राथमिक स्कुल नगला हुमायूं मांट भेज दिया गया है। BEO छाता और BEO मांट की 2 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। समिति को जल्दी से जल्दी विस्तार के साथ रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी का बयान
इस गंभीर मामले पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि. स्कूल में राष्ट्रगान नही गाने देना और बच्चों को किसी दुसरे धर्म की ओर बरगलाना एक गंभीर मामला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।