Kanpur Bank Viral News : बैंक में बवाल : महिला कर्मचारी का पारा हाई, ग्राहक को धमकाते हुए बोली- ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी...

Kanpur Bank News  : कानपुर के एक निजी बैंक में महिला कर्मचारी का ग्राहक के साथ बदतमीजी और जातिगत अहंकार दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विवाद के दौरान कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का धौंस जमाते हुए ग्राहक को ऐसी की तैसी करने और लैपटॉप उठाकर मारने की धमकी दी.

Update: 2026-02-09 10:07 GMT

Kanpur Bank Viral News : बैंक में बवाल : महिला कर्मचारी का पारा हाई, ग्राहक को धमकाते हुए बोली- ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी...

Kanpur Bank Viral News : कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है, जहां एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी सरेआम अपनी जाति का धौंस जमाते हुए ग्राहक से भिड़ गई. पनकी थाना क्षेत्र की एक बैंक शाखा में तैनात आस्था सिंह नाम की इस कर्मचारी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने न केवल ग्राहक को अपशब्द कहे, बल्कि ऑफिस का सामान उठाकर मारने की धमकी तक दे डाली.

बहस से शुरू हुई बात और जाति पर आ गई

मिली जानकारी के मुताबिक बैंक में किसी काम को लेकर एक महिला ग्राहक और कर्मचारी आस्था सिंह के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आस्था सिंह अपने आपे से बाहर हो गईं. जब ग्राहक ने उनकी भाषा  पर आपत्ति जताई, तो आस्था भड़क उठीं और चिल्लाते हुए बोलीं ठाकुर हूं मैं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भाषा कोई नहीं सुधार सकता.

लैपटॉप उठाकर मारने की कोशिश

विवाद के दौरान महिला कर्मचारी इतनी आक्रामक हो गई कि उसने मेज पर रखा लैपटॉप उठा लिया और उसे ग्राहक की ओर फेंककर मारने की धमकी दी. बैंक में मौजूद अन्य महिला कर्मचारी बीच-बचाव करती रहीं और आस्था को शांत कराने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन उनका गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था. दूसरी ओर, महिला ग्राहक का कहना था कि उसने कर्मचारी को बहन कहकर संबोधित किया था, लेकिन बदले में उसने बदतमीजी कि.

अब तक नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बैंक कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बावजूद पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस के मुताबिक, अगर पीड़ित ग्राहक शिकायत दर्ज कराती है, तो मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:    

Similar News