Gorakhpur News : भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, भागकर रचाने वाली थी ब्याह, पुलिस ने बीच रास्ते रोका, जानें फिर क्या हुआ...

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 35 वर्षीय चाची अपने ही 15 साल के सगे भतीजे के प्यार में पड़कर उसके साथ घर से फरार हो गई. 9वीं क्लास के छात्र और उसकी चाची के बीच चल रहे इस प्रेम प्रसंग का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

Update: 2026-02-11 10:02 GMT

Gorakhpur News : भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, भागकर रचाने वाली थी ब्याह, पुलिस ने बीच रास्ते रोका, जानें फिर क्या हुआ...

Gorakhpur News : गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्‍तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहा 15 वर्षीय भतीजे को उसकी 35 साल की चाची ने घर से भगाकर ले गई. परिवारवालों ने दोनों के लापता होने की शिकायत थाने में की पुलिस गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर तलाशी शुरू की तभी पता चला कि दोनों शहर में ही छिपे हुए है खबर मिलते ही पुलिस पहुँची और दोनों को हिरासत में ले लिया. जब उनसे पूछताछ की गई तो लड़के ने बताया कि वो शादी करने वाले थे. बड़ी मुश्किल से घरवालो और पुलिस के समझाने पर दोनों घर जाने को राजी हुए. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है.

9 वीं कक्षा में पढता है लड़का 

यह मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहा कक्षा 9 में पढ़ने वाला एक छात्र अपनी चाची के प्यार के चक्कर में पड़कर उसके साथ घर से भाग गया दोनों सोमवार को शादी करने वाले थे तभी पुलिस को दोनों के बारे में पता चल गया पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले थे.

चाचा बाहर करते हैं नौकरी 

मिली जानकारी के अनुसार 15 साल के लड़के के माता-पिता गांव में रहते हैं उसके चाचा बाहर रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और 35 साल की उसकी चाची गांव में ही रहती हैं परिवारवालों ने बताया कि दोनों एक दूसरे से बहुत बातचीत किया करते थे लेकिन रिश्ते में चाची-भतीजा होने के कारण किसी ने खास ध्यान नही दिया. 26 जनवरी की दोपहर जब दोनों घर से अचानक गायब हो गए और काफी खोजबीन के बाद  भी  नही मिले तो पुलिस को खबर दी गई सोमवार शाम तक पुलिस और घरवाले उन्हें समझाते रहे लेकिन वे शादी करने की जिद पर अड़े रहे काफी देर तक मनाने के बाद बड़ी मुश्किल से दोनों घर लौटने के लिए तैयार हुए


चाची के मायके वालो को थाने बुलाया 

पुलिस ने बताया कि लड़के के माता-पिता और चाची के मायकेवालो को थाने बुलाया गया था दोनों ही पक्षों ने इस मामले में कोई भी केस दर्ज कराने से मना कर दिया.

Tags:    

Similar News