CM Yogi on UP Encounter : अपराधी गोली चलाएंगे तो क्या पुलिस गोली खा लेगी... CM योगी का तीखा बयान, अखिलेश यादव को भी जमकर घेरा.....
CM Yogi on UP Encounter : पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को CM योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कड़क जवाब दिया है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को भी घेरा है. उन्होंने कहा कि पुलिस गोली ना मारे तो क्या खुद गोली खा लें|

CM Yogi on UP Encounter : लखनऊ : पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को CM योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कड़क जवाब दिया है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को भी जमकर घेरा है. सीएम योगी ने कहा कि पुलिस गोली ना मारे तो क्या खुद गोली खाएं| असल में यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार को यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0, दुनिया भर के निवेशकों और कारोबारियों का बड़ा सम्मेलन हुआ। ताज में आयिजित इस कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए|
CM योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि वो कहते हैं अपराधी को गोली क्यों मारी. इस बड़े आरोप पर CM योगी ने कहा है कि पुलिस अगर गोली नहीं मारेगी तो क्या गोली खायेगी? आगे CM ने कहा, कोशिश तो बहुत किया कि कानून के दायरे में रहकर काम करें, लेकिन बहुत बार होता है, आप भी इस बात को अच्छे से समझते हैं. की अगर सामने वाले व्यक्ति को कानून का डर नहीं है. तो फिर उसको कानून के दायरे में लाकर की कानून की भाषा समझाना पड़ता है. परिस्थिति ऐसी हो जाती है. बहुत लोग कमेन्ट करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी|
गोली ना मारे तो क्या गोली खाएं
CM योगी ने कहा कि ये दोनों ही काम एक साथ नहीं किया जा सकता. अगर उस अपराधी को गोली चलाने की आजादी है तो पुलिस के पास भी हमने इसीलिए पिस्तौल दी है कि. वह भी उसके सामने उसका मुकाबला करें. उसकी ट्रेनिंग इसी बात को लेकर के हुई है. और जिस भाषा में समझ आता हैं. उस भाषा में अपराधी को समझाने का काम करें.