रेलवे-ट्रैक के पास मिली देवर-भाभी और बच्ची की लाश, पेड़ से लटकी थी भाभी, नीचे पड़ा था युवक और मासूम का शव
Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नेहरूपुर गांव में रेलवे लाइन किनारे देवर, भाभी और भतीजी की लाश मिली है. बच्ची और उसके चाचा की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी.
इमेज- AI जनरेटेड
Bulandshahr Crime News: 13 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नेहरूपुर गांव में रेलवे लाइन किनारे देवर, भाभी और भतीजी की लाश मिली है. बच्ची और उसके चाचा की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी. जबकि महिला की लाश पेड़ से लटक रही थी.
रेलवे लाइन किनारे मिली देवर, भाभी और भतीजी की लाश
मामला जिले के खुर्जा के नेहरूपुर रेलवे लाइन के पास का है. रेलवे लाइन के पास देवर, भाभी और भतीजी की लाश मिली है. मृतकों के पहचान मां देवी सरकार (25), बच्ची साबुनती (7 साल) और चाचा सरल सरकार (32) के रुप में हुई है. देवी सरकार की लाश पेड़ से फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. जबकि चाचा सरल सरकार और बच्ची की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी. जिनके गर्दन पर रस्से के निशान है. आसपास मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक मिले हैं.
बंगाल के रहने वाले थे सभी
जानकारी के मुताबिक़, मृतक पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के रहने वाले थे. महिला यहाँ पति अपीसवर समेत परिवार के साथ पॉटरी फैक्ट्री में काम करती थी. सभी नेहरुपुर चुंगी में किराए के मकान में रहते थे. महिला और उसके देवर के बीच प्रेम सम्बन्द्द बताये जा रहे हैं जिससे उसके पति को आपत्ति थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था.
देवर के साथ सम्बन्ध को लेकर होता था विवाद
11 मार्च को पति पत्नी के बीच देवर के साथ सम्बन्ध को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद पत्नी घर से दस हजार रुपए लेकर चली गई थी. वहीँ, अब तीनो की लाश मिली है. शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन को लाश दिखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह आत्महत्या है या हत्या स्पष्ट नही है. दूसरी तरफ महिला का पति भी फरार है ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.