आगरा सड़क हादसा: कैला देवी से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, पिता-बेटे और बहू समेत 5 की मौत, 4 की हालत नाजुक

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चित्राहाट क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. परिवार राजस्थान के केला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे और उनकी बोलेरो पेड़ से टकरा गयी. जिसमे 4 की जान चली गयी जबकि चार लोग घायल हैं.

Update: 2026-03-20 04:42 GMT

इमेज- इंटरनेट 

आगरा: 20 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चित्राहाट क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. परिवार राजस्थान के केला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे और उनकी बोलेरो पेड़ से टकरा गयी. जिसमे 4 की जान चली गयी जबकि चार लोग घायल हैं. 

कितने लोगों की हुई मौत 

घटना आगरा के चित्राहाट में इटावा मार्ग की ही. गुरुवार देर रात पई गांव के पास हादसा हुआ है. गुरुवार की देर रात तेज रफ़्तार बोलेरो पेड़ से टकराए गयी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक तीन साल की मासूम बच्ची शामिल है.

कैसे हुआ हादसा 

मृतकों की पहचान इटावा के रहने वाले पूर्व फौजी 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद, उनके बेटे 35 वर्षीय देवेंद्र, बहु 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, नातिन 3 साल की आराध्या और 20 वर्षीय ड्राइवर चालक ऋषि के रूप में हुई है. जबकि अन्य चार लोग रोशनी, अवनीश, आदित्‍य और रिषभ घायल हैं.

 राजस्थान से केला देवी का दर्शन करके लौट रहे थे परिवार 

जानकारी के मुताबिक़, कांता प्रसाद अपने परिवार के साथ राजस्थान के केला देवी मंदिर दर्शंन करने गए थे. गुरुवार रात वो दर्शन करके बोलेरो से लौट रहे थे. इसी बीच उनकी तेज रफतार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. 

पुलिस घटना की जांच में जुटी

हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गयी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से सभी को बोलेरो से बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है. सभी का इलाज जारी है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीँ, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है तेज रफ़्तार की वजह से हादसा हुआ है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. 

Tags:    

Similar News