कॉन्स्टेबल की Live-in पार्टनर फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले VIDEO बनाया, बोली - 4 साल पत्नी बनाकर रखा, फिर छोड़ दिया
Agra Fashion Designer Suicide Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में कांस्टेबल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड करने से पहले युवती ने एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमे उसने कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए.
आगरा: 13 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के आगरा में कांस्टेबल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड करने से पहले युवती ने एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमे उसने कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. आरोप था कांस्टेबल जेबी गौतम ने शादी के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. वहीँ, पुलिस ने कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या
मामला सदर थाना क्षेत्र के सैनिक नगर का है. मृतका फैशन डिजाइनर (34 साल) कासगंज के सहावर की रहने वाली थी. 13 साल पहले उसकी शादी हुई थी. जिससे एक बेटा भी है. लेकिन किसी कारण से 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था. वह पति से अलग होकर आगरा में रहने लगी. आगरा में हॉस्पिटल में जॉब करती थी.
फैशन डिजाइनर और कांस्टेबल की मुलाक़ात कैसे हुई
इस दौरान कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव सरदापुर के रहने वाले जेबी गौतम से मुलाकात हुई. जो उस समय कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था. वर्तमान में वो ताजगंज थाने में पोस्टेड है. धीरे धीरे दोस्ती हुई और प्यार हुआ. जेबी गौतम ने शादी के सपने दिखाए. प्यार गहरा हुआ. दोनों 4 साल से लिव इन में रह रहे थे लेकिन रिश्ता पति पत्नी जैसा था. ये रिश्ता आगे क्या अंजाम लेने वाला है कोई नहीं जानता था.
फैशन डिजाइनर ने क्यों की आत्महत्या
युवती ने कांस्टेबल से कई बार शादी की बात कही लेकिन कांस्टेबल मना करता रहा. वह उसे मासनिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. परेशान होकर फैशन डिजाइनर ने ताजगंज थाने में शिकायत की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. और आखिर में वह हार मान गयी और जिंदगी ख़त्म करने का फैसला लिया. बुधवार को यह सैनिक नगर स्थित बहन के घर गयी. रात में जब सब हो रहे थे तब फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
वीडियो में युवती ने क्या कहा
सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में युवती ने बताया, "कांस्टेबल शादी का वादा करके 4 साल से धोखा दे रहा था. मुझे अपने साथ बीवी बनाकर रखा. इसके बारे में उसका भाई भी जानता था. पर खा था मेरे घर वाले तुमसे मेरी शादी नहीं होने देंगे.
क्या कांस्टेबल और उसका परिवार बना मौत की वजह?
उसका भाई शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी लड़की लेकर मेरे फ्लैट पर आया और तीन दिन यहां रहा. उसे क्या पता नहीं होगा. मैं उसके साथ पत्नी की तरह रह रही हूं. फिर भी मैं गलत हो गई, वह पुलिस वाला है इसलिए वो सही है. पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती. वे बच जाते हैं. अगर यही सब सच है तो ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं है. जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है. इन लोगों ने मुझे इतना मानसिक प्रताडि़त किया है कि मुझे मरने पर मजबूर हूँ. मैं चाहती हूं कि मरने के बाद तो मुझे इंसाफ मिले और कॉन्स्टेबल को सजा मिले.
कांस्टेबल पर क्या कार्रवाई हुई है
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. डीसीपी सिटी अली अब्बास ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को निलंबित कर दिया है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.