केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का कार्यकाल बढ़ाया गया……1984 बैच के IAS भल्ला अब 2021 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Update: 2020-10-17 09:48 GMT

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर 2020। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2020 को समाप्त होने वाला था।कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में शनिवार को यह बताया गया है।

भल्ला 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें अगस्त 2019 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनका कार्यकाल, उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर 2020 से आगे बढ़ाते हुए 22 अगस्त 2021 तक करने की मंजूरी दी थी।

ऊर्जा सचिव रहे अजय भल्ला ने 31 अगस्त 2019 को पद से रिटायर हो रहे राजीव गौबा की जगह केन्द्रीय गृह सचिव की कमान संभाली थी।

 

Tags:    

Similar News