केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने लगाया स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को फोन.. कोरोना को लेकर जानकारी ली.. कहा- “केंद्र चौबीसो घंटे मदद के लिए तैयार.. जैसी जरुरत हो तुरंत सूचित करें”

Update: 2020-03-31 10:39 GMT

रायपुर,31 मार्च 2020। कोरोना संक्रमण से बचाव अभियान का जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से ली। क़रीब सात मिनट की टेलीफोन से हुई चर्चा में केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने विस्तार से राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य सुविधाओं विशेषकर कोरोना को लेकर मौजुद इंतज़ाम को लेकर जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अब तक चिन्हांकित मरीज और उनमें दो के ठीक होने की जानकारी दी, जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ख़ुशी ज़ाहिर की।

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को आश्वस्त किया कि केंद्र हर संभव मदद के लिए चौबीसो घंटे तैयार है, किसी भी आवश्यकता की बात हो.. तुरंत बताएं।

Tags:    

Similar News