अफेयर की झूठी खबर से दुखी विवाहिता ने की थी खुदकुशी, 20 दिन बाद सुसाइड मामले में हुआ खुलासा, सास ससुर और ननद के खिलाफ FIR

Update: 2021-01-22 04:04 GMT

रायपुर 22 जनवरी 2021। टिकरापारा के कमल विहार काॅलोनी में विवाहिता महिला की आत्महत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। महिला ने सास-ससुर और ननद की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 306, आईपीसी 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना लाटस सिटी कमल विहार सेक्टर चार की है। 3 जनवरी को मृतिका महिला अलका साहू ने अपने घर के फंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद इसकी सूचना मृतिका के ससुराल पक्ष ने पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतिका का कमरा अंदर से लाॅक था, जिसे खुलवाया गया और फिर जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ, जिसमें आत्महत्या का कारण चरित्र लांछन के आरोपो से परेशान बताया था। मृतिका ने सुसाइड नोट में लिखा था कि, उसकी सास-ससुर और ननद आये दिन उसके चरित्र पर शंका करते थे। इसी बात को लेकर हमेशा विवाद भी होता रहता था। तीन जनवरी को भी विवाद हुआ था और इसी बात से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मामले में पुलिस ने मृतिका की सास पदमलता साहू, ससुर सदानंद साहू और ननद हेमा प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News