चाचा की हैवानियतः पहले भतीजी की फोड़ी आंख फिर कर दी हत्या, रेप भी… सोते हुये भतीजे को भी राॅड से पीट पीटकर मार डाला और खुद भी लगा ली फांसी….

Update: 2021-04-05 03:41 GMT

जांजगीर-चांपा 5 अप्रैल 2021। जांजगीर चांपा से एक दर्दनाक खबर सामने आयी है। यहां पर एक चाचा ने अपनी भतीजी और भतीजे की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली है। आरोपी चाचा ने इस हत्या को इतनी हैवानियत के साथ अंजाम दिया है कि इसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसों का है। यहां पर रह रहे गौराहा परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मृतकों की पहचान मधु गौराहा (19 वर्ष) और आलोक गौराहा (10वर्ष) के रूप में की है। मृतिका के परिजन दूसरे राज्य में रह कर मजदूरी करते है। आरोपी का नाम मानेश गौराहा जो मृतकों का चाचा था और उन्ही के साथ एक ही घर में रहता था।
बताया जा रहा हैं कि, आरोपी मानेश गौराह की पत्नी को मृतिका मधु गौराहा का बड़ा भाई दो साल पहले ही भगाकर अपने साथ ले गया था। इसी बात को लेकर आये दिन आरोपी का मृतकों के परिवार वालों से विवाद भी होता रहता था। आज भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी चाचा ने लोहे के राॅड से अपने दोनो भतीजी और भतीजे के उपर हमला कर दिया। आरोपी ने इतनी क्रूता के साथ घटना का अंजाम दिया है कि 19 साल की मधु के दोनों आंखे फोड़ दी और सो रहे अपने भतीजे के सिर पर राॅड से मार मार कर उसकी हत्या कर दी है।
इसके बाद खुद भी घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ में फंदा लटका कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के शव में एक भी कपड़े नहीं मिले है। आंशका जतायी जा रही हैं कि आरोपी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ कुछ गलत भी किया होगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज कर जांच में जुट गयी है।

Tags:    

Similar News