Cheif Election Commissioner List: मुख्य निर्वाचन आयुक्तों (CEC) की सूचीः देखिए आजादी के बाद अब तक कितने और कौन-कौन रहे भारत के सीईसी

Update: 2024-05-07 15:06 GMT

Cheif Election Commissioner List:– मुख्य चुनाव आयुक्त भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख होता है। चुनाव आयोग संवैधानिक स्वायत्त संस्थान है। जिसके द्वारा लोकसभा विधानसभा के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव आयोजित करता है। चुनाव आयोग का सचिवालय नई दिल्ली में स्थित है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग का प्रमुख होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष जो भी पहले हो होता है। भारत के राष्ट्रपति के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की जाती है। मुख्य चुनाव आयुक्त अपने अन्य चुनाव आयुक्त के साथ मिलकर किसी भी चुनाव को लेकर पूरा शेड्यूल तय करते हैं। आचार संहिता कब लगाना है, कब वोटिंग होगी, कब काउंटिंग होगी, यह सब मुख्य चुनाव आयुक्त तय करते हैं। आईए जानते हैं चुनाव आयोग बनने के बाद भारत में कौन-कौन मुख्य चुनाव आयुक्त रहे और कब तक रहे....

मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची व कार्यकाल:–

भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था। इसके बाद सुकुमार सेन देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त रहें। बाकी की सूची नीचे पढ़े..

क्रमांकनामकार्यकाल 

1

सुकुमार सेन

 21 मार्च 1950 से 19 दिसंबर 1958 तक


कल्याण सुंदरम

20 दिसंबर 1958 से 30 सितंबर 1967 तक

3

 एसपी सेन वर्मा

1 अक्टूबर 1967 से 30 सितंबर 1972 तक


नागेंद्र सिंह

1 अक्टूबर 1972 से 6 फरवरी 1973 तक


टी स्वामीनाथन

 7 फरवरी 1973 से 17 जून 1977 तक


एसएल शकधर 

18 जून 1977 से 17 जून 1982

7

आरके त्रिवेदी

18 जून 1982 से 31 दिसंबर 1985 तक


आरवीएस पेरी शास्त्री

1 जनवरी 1986 से 25 नवंबर 1990


वीएस रामादेवी

 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 ( देश की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।)

10

 टीएन शेषन

12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर 1996 तक

11 

एमएस गिल

12 दिसंबर 1996 से 13 जून 2001

12 

जेम्स माइकल लिंगदोह

14 जून 2001 से 7 फरवरी 2004

13 

टीएस कृष्णमूर्ति

 8 फरवरी 2004 से 15 मई 2005 तक

14 

बीबी टंडन

16 मई 2005 से 29 जून 2006

15

 एन गोपाल स्वामी

 30 जून 2006 से 20 अप्रेल 2009

16 

नवीन चावला

21 अप्रैल 2009 से 29 जुलाई 2010

17 

एसवाई कुरैशी 

 30 जुलाई 2010 से 10 जून 2012

18 

वीएस संपत

11 जून 2012 से 15 जनवरी 2015

19

 हरिशंकर ब्रम्हा

16 जनवरी 2015 से 18 अप्रैल 2015

20

नसीम जैदी

19 अप्रैल 2015 से 5 जुलाई 2017

21

अचल कुमार ज्योति

6 जुलाई 2017 से 22 जनवरी 2018

22 

ओम प्रकाश रावत

 23 जनवरी 2018– 1 दिसंबर 2018

23

 सुनील अरोड़ा

 2 दिसंबर 2018 से 12 अप्रैल 2021

24 

सुशील चंद्रा

13 अप्रैल 2021 से 14 मई 2022

25 

राजीव कुमार

15 मई 2022 से अब तक


फरवरी 2025 में उनकी आयु 65 वर्ष पूरी होने पर खत्म होगी।

इसके अलावा बता दे कि वीएस रामादेवी भारत की मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाली पहली महिला थीं।

Tags:    

Similar News