रेप के आरोपी दो कांस्टेबल गिरफ्तार : लड़के के साथ पकड़ी गयी लड़की का पहले लिया मोबाइल नंबर……फिर ब्लैकमेल कर 2 महीने तक किया रेप…..पुलिस ने अपने ही दो कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

Update: 2020-12-08 03:38 GMT

बिलासपुर 12 अगस्त 2020। दो पुलिस कांस्टेबल पर लड़की से रेप का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में दर्ज शिकायत पर डॉयल 112 में पदस्थ दोनों कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि दोनों कांस्टेबल लड़की को घर बुलाते और फिर डरा धमकाकर रेप करते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की, जिसके बाद आरोप सही मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला बिलासपुर के सरकंडा का है। गिरफ्तार आरोपी कांस्टेबल का नाम देवानंद केवड और वीरेंद्र राजपूत है। आरोप है कि सीपत की रहने वाली लड़की को कुछ दिन पहले एक लड़के के साथ दोनों पुलिसकर्मियों ने पकड़ा था। उस दौरान तो लड़की को कुछ नहीं किया सिर्फ लड़की का मोबाइल नंबर लेकर दोनों को डरा धमकाकर देवानंद और वीरेंद्र ने छोड़ दिया। कुछ दिन बाद ही दोनों कांस्टेबल ने लड़की को फोन करना शुरू दिया। इस दौरान मामले को उजागर कर देने की धमकी देकर दोनों कांस्टेबल ने युवती को अपने पास बुलाना शुरू कर दिया और फिर से उसके साथ रेप करने लगे।

दो महीने तक दोनों कास्टेबल ने ब्लैकमेल कर लड़की से रेप किया। जिसके बाद परेशान होकर नाबालिग ने सरकंडा पुलिस थाना में इसकी शिकायत कर दी। अक्टूबर में इस मामले में दर्ज एफआईआर पर दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों कांस्टेबल इसी थाने में पदस्थ थे, लिहाजा लड़की पर काफी दवाब भी बनाया गया। आखिरकार दो महीने के बाद दोनों कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News