West Bengal Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट हो गया जारी, चंद्रचूड़ सेन बने टॉपर

West Bengal Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, अर्थात 2 मई, 2024 को पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

Update: 2024-05-02 06:14 GMT

West Bengal Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, अर्थात 2 मई, 2024 को पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट की लिंक wbresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगी। पश्चिम बंगाल कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का कुल पास पर्सेंटाइल 86.31% है। कलिम्पोंग जिले का पास पर्सेंटाइल सबसे अधिक 96.2% है, इसके बाद पूर्वी मिदनापुर 95.4% के साथ दूसरे स्थान पर है और कोलकाता 91.6% के साथ तीसरे स्थान पर है।

चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट जारी किए हैं, जहां पास पर्सेंटाइल, जेंडर-वाइस पास पर्सेंटाइल, टॉपर्स लिस्ट और अन्य जानकारी भी साझा की गई। इस बार, कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन ने 99% अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। सेकेंड टॉपर पुरुलिया की समयप्रिया गुरु हैं, इन्होंने 692 नंबर हासिल किए और इनका कुल प्रतिशत 98.68% है। साथ ही रैंक 3 में तीन टॉपर हैं: नायरित रंजन पाल, पुष्पिता बांसुरी और उदयन प्रसाद। इन तीनों ने 691 नंबर हासिल किये हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

इस साल, डब्ल्यूबी बोर्ड कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा 2 और 12 फरवरी, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।

West Bengal Class 10 Board Exam Results: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध WBBSE मध्यमा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • अंत में, भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Tags:    

Similar News