देश के लिए ख़ास है आज का दिन, प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं थी पहली महिला राष्ट्रपति….थियेटर से की थी शुरुआत….

Update: 2020-07-22 05:48 GMT

नई दिल्ली 22 जुलाई 2020 दुनिया की राजनीति में आज का दिन 21 जुलाई महिलाओं के लिए मील के पत्थर की तरह है. साठ साल पहले आज ही के दिन 21 जुलाई, 1960 को श्रीलंका में सिरिमा बंदरानाइक दुनिया की पहली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई महिला प्रमुख की सरकार बनी थीं. वो सरकार की पहली महिला मुख‍िया बनी थीं.

21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।

1884 : लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।

1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1947 : संविधान ने राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया।

1960 : श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

Similar News