VIDEO : ये लेडी IPS अब बनेंगी KBC की करोड़पति….7 करोड़ जीतकर रचेंगी इतिहास?…. इनकी हाजिरजवाबी के बिग बी भी हुए मुरीद…. 2017 बैच की इस IPS अफसर के बारे में जानिये

Update: 2020-11-12 04:23 GMT
VIDEO : ये लेडी IPS अब बनेंगी KBC की करोड़पति….7 करोड़ जीतकर रचेंगी इतिहास?…. इनकी हाजिरजवाबी के बिग बी भी हुए मुरीद…. 2017 बैच की इस IPS अफसर के बारे में जानिये
  • whatsapp icon

मुंबई 12 नवंबर 2020। ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ को जल्द ही दूसरा करोड़पति मिलने जा रहा है। नाजिया के बाद अब IPS मोहिता शर्मा KBC की दूसरी करोड़पति बनेंगी। एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर यह 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी। हालांकि 7 करोड़ के सवाल पर अभी सस्पेंस रखा गया है। हाल ही में चैनल ने प्रोमो वीडियो शेयर कर फैन्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आईपीएस ऑफिसर की जीत का यह आलम वीडियो में देखने लायक है। वीडियो देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी। अमिताभ बच्चन वीडियो में मोहिता को कहते नजर आ रहे हैं कि इस एक करोड़ के सवाल को आप ध्यान से खेलें। इसपर मोहिता जवाब देती हैं कि पैसे से ज्यादा उनके लिए खेलना मायने रखता है।

केबीसी को सीजन 12 की पहली करोड़पति मिलने के बाद अब महज एक हफ्ते के अंतराल पर शो को इस सीजन की दूसरी करोड़पति भी मिलने जा रही है. शो के प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिए गए हैं जिनमें बतौर आईपीएस अफसर देश की हिफाजत करने वाली मोहिता शर्मा हॉट सीट पर बैठी 1 करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आ रही हैं.

जानिये कौन है IPS मोहिता शर्मा

मोहिता शर्मा 2017 बैच की मणिपुर कैडर की IPS अफसर हैं। वो हिमाचल प्रदेश के कांगरा डिस्ट्रिक्ट की रहने वाली है। मोहिता शर्मा ने बीटेक किया है। इससे पहले वो 10वीं 92.20 और 12वीं 90.70 प्रतिशत के साथ पास की है। उन्होंने दिल्ली के भारतीय विद्यापीठ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग से बीटेक 2011 में 75 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया। 5वें प्रयास में यूपीएससी में 262 वीं रैंक हासिल करने वाली मोहिता ने ज्योग्राफी सब्जेक्ट के साथ देश का सर्वोच्च इम्तिहान पास किया है।

Tags:    

Similar News