गर्लफ्रेंड की मां को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप……युवक दोनों के साथ सालों तक करता रहा अय्याशी, मां-बेटी दोनों रही अनजान….अब मां की शिकायत के बाद प्रेमी की खुली पोल, बेटी के भी उड़ गये होश…. प्रेमिका की मां का रेप भी किया, पैसे भी ऐंठे

Update: 2020-01-05 14:05 GMT

रायपुर 5 जनवरी 2019। राजधानी में बेटी के आशिक ने ही उसकी मां का रेप कर दिया। आरोप है कि बेटी के प्रेमी ने उसकी मां से भी शादी की बात कही थी। शादी का झांसा देकर वो उसकी मां के साथ भी कई दफा बलात्कार कर चुका था। आरोप है कि पहले आरोपी ने उसकी बेटी से दोस्ती की और फिर उसकी मां से भी प्रेम संबंध बना लिया। इस दौरान युवक उसकी बेटी के साथ भी गुलछर्रे उड़ाता रहा और मां को भी प्रेमजाल में फंसा लिया। प्रेमजाल में फंसाकर युवती की विधवा मां के साथ उसने कई बार रेप किया।

शादी करने का झांसा देकर युवक ना सिर्फ शारीरिक संबंध बनाता रहा, बल्कि 2 लाख रुपये ऐठ लिये। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद राजेंद्र नगर थाने में महिला ने शिकायत कर दी। मामला राजेंद्र नगर के अमलीडीह इलाके की है। जहां रहने वाले युवक रोशन वर्मा का अमलीडीह इलाके में एक युवती के साथ दोस्ती थी।

रोशन लगातार अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाता था, घर में उसकी 38वर्षीय विधवा मां भी थी, जो राजधानी के ही एक हास्पीटल में काम करती है। युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ-साथ उसकी मां के साथ अय्याशी शुरू कर दी। शादी का झांसा देकर अपनी गर्लफ्रेंड की मां के साथ वो लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। इधर मां और अपने प्रेमी के करतूत से बेटी बिल्कुल अंजान थी, लिहाजा उसका भी रोशन के साथ प्रेम संबंध चलता रहा।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को शादी के नाम धोखा दे दिया और शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

Tags:    

Similar News