जिसको बनाया था पत्नी वो रिश्ते में बन गई मां…पिता ने ही कर ली उसकी तलाकशुदा पत्नी से शादी, अब 2 साल का बच्चा भी…
बदायूं 5 जुलाई 2021 उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक को आरटीआई से पता चला कि पत्नी ने उसे तलाक देकर उसके ही पिता से शादी कर ली है। लड़के के पिता 48 वर्ष एक सफाईकर्मी है। अब दोनों का दो साल का लड़का भी है। तलाक लेने के बाद महिला को अपने ससुर से प्यार हो गया। वह जैसे ही बालिग हुई उसे ससुर से कानूनी तौर पर विवाह कर लिया।
युवक ने जनहित याचिका तब दायर की जब उसे पता चला कि उसके पिता घर छोड़कर कहीं और रहने लगे हैं। आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार शख्स की साल 2016 में शादी हुई थी। उस समय दोनों नाबालिग थे। घरेलू विवाद के कारण दोनों छह महीने बाद अलग रहने लगे। लड़के ने समझौते की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी और तलाक देने पर अड़ गई।तलाक लेने के बाद महिला को अपने ससुर से प्यार हो गया। वह जैसे ही बालिग हुई उसे ससुर से कानूनी तौर पर विवाह कर लिया।
उस युवक का पिता (48) एक सफाईकर्मी है। इतना ही नहीं अब इन दोनों के 2 साल का एक बच्चा भी है। पुलिस के अनुसार, युवक से तलाक लेने के बाद उसकी पत्नी को अपने ससुर से प्रेम हो गया। वह जैसे ही बालिग हुई, उसने ससुर से कानूनी तौर पर शादी कर ली। युवक ने जनहित याचिका (आरटीआई) तब दायर की जब उसे पता चला कि उसका पिता घर छोड़कर कहीं और रहने लगा है। छह महीने बाद अलग रहने लगी थी पत्नी बताया जाता है कि जिस समय युवक की शादी साल 2016 में हुई थी उस समय दोनों की नाबालिग थे।
लेकिन घरेलू विवाद की वजह से ही दोनों छह महीने के बाद से अलग रहने लगे थे। हालांकि, युवक ने समझौते की कोशिश की लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी और तलाक के लिए अड़ गई। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक शराब पीने का आदी है। जैसे ही उसे पता चला कि उसके पिता ने उसकी पत्नी से ही शादी की है तो उसे जबर्दस्त झटका लगा। उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शुक्रवार को पुलिस उसके पिता व पत्नी को पकड़कर ले आई। पिता को हवालात में बंद कर पत्नी के बयान लिए तो उसने कहा कि वह पति से परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं।
इधर गांव वालों ने बताया कि जिस लड़के की शादी का मामला है, उसकी मां नहीं है। वह मजदूरी करता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटा भाई है, जो अपने चाचा के यहां रहता है। परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। घर में विवाद पहले भी रहा है। इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदल चुका है।