बलात्कार के बाद 10वीं मंजिल से युवती को फेंका : करोड़पति डेरी कारोबारी का बेटा गिरफ्तार… पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा
कानपुर 27 सितम्बर 2021. कल्यानपुर थाना इलाके में स्थित अपार्टमेन्ट की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट से गिरकर मंगलवार को एक युवती की मौत हो गई थी। घटना में पुलिस ने अभियुक्त डेरी कारोबारी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पैसों का लालच देकर युवती से शारीरिक संबध बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वह नहीं मानी तो उससे जबरन रेप किया। गुस्साई युवती ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो उसे बालकनी से नीचे धक्का दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपते हुए अग्रिम कार्यवाही की।
जानकारी के मुताबिक, युवती दसवीं मंजिल पर रहने वाले प्रतीक के यहां प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर दो दिन पहले नौकरी करने आई थी. प्रतीक जो कि तलाकशुदा है ने युवती की मौत के बाद बताया कि युवती ने बिल्डिंग से कूदकर ख़ुदकुशी की है. जबकि मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी प्रतीक को उसके पिता एसके वैश्य के घर से अरेस्ट कर लिया. अगले दिन बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमॉर्टम किया.
डॉक्टरों के पैनल में कांशीराम ट्रामा सेंटर के डाॅ. ओपी राय, किदवई नगर टीबी आइसोलेशन के डाॅ. अमित वर्मा और महिला डाॅ. जया मिश्रा के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। पेशाब की थैली फटी मिली, प्राइवेट पार्ट में बाहर चोट तो नहीं है, लेकिन अंदर गर्भाशय पूरी से जख्मी हालत में मिला। यूट्रस, वेजाइनल एरिया, गर्भाशय के मुंह से जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। मुंह का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
कुल 17 स्लाइडें अलग-अलग जांच के लिए बनाई गई हैं। उम्र जानने के लिए हड्डी के टुकड़े को भी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा हुआ है कि युवती के जीस की चेन खुली हुई थी। उसका बटन भी टूटा हुआ था। टॉप खून से सना मिला है। इससे एक बात तो साफ है कि कपड़ों की दशा देखकर भी आसानी से आकलन किया जा सकता है कि युवती के साथ बर्बरता की गई फिर उसे 10वीं मंजिल से फेंक कर हत्या कर दी गई।
कानपुर पुलिस अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से फेंकी गई युवती की हत्या के मामले में रसूखदार आरोपी प्रतीक वैश्य को बचाने में लगी है। 21 सितंबर को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने प्रतीक को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था, लेकिन एफआईआर में उसकी गिरफ्तारी फ्लैट से कई किमी दूर बिठूर तिराहा से दिखाई है।
मृतका की बहन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रतीक ऑफिशियल काम के बहाने उसकी बहन को फ्लैट पर ले गया था, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद फ्लैट से फेंककर हत्या कर दी। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी प्रतीक से पूछताछ की तो पहले गुमराह करता रहा लेकिन बाद में गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, जब वह इसमें सफल नहीं हुआ, तो उसने युवती को दसवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया.