डॉक्टर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन….. पत्नी ने फोन कर काटा बवाल, बोली- ‘मुझे क्यों नहीं लगवाई’ -…. फेसबुक पर LIVE डाक्टर साहब बोलते रहे…अभी लाइव हूं, अभी लाइव हूं… बीबी बोली…..

Update: 2021-01-28 03:41 GMT

नयी दिल्ली 29 जनवरी 2021। डाक्टर ने अकेले ही कोरोना वैक्सीन लगा ली, तो पत्नी ने फोन पर ही बवाल काट दिया। डाक्टर को अपनी पत्नी से उस वक्त डांट खानी पड़ी, जब वो फेसबुक पर लाइव थे और कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के सवाल के जवाब दे रहे थे। इसी बीच फोन कॉल कर बीबी ने जमकर खरी खोटी सुना दी। अब दिल्ली के पद्मश्री अवार्ड पा चुके डाक्टर केके अग्रवाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्डियोलॉजिस्ट और पद्मश्री प्राप्तकर्ता डॉक्टर के के अग्रवाल को वैक्सीन लगने के तुरंत बाद उनकी पत्नी का कॉल आया. उस वक्त वो सोशल मीडिया (Social Media) पर लाइव थे. उनकी पत्नी बार-बार पूछ रही थीं, ‘आप मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले जा सकते हैं?’ वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।

वीडियो में, डॉक्टर अग्रवाल को अपनी पत्नी को समझाते हुए सुना गया कि उनको आज वैक्सीन लग गई है और उनको सोमवार को लगेगी. कार में बैठे डॉक्टर पत्नी से फोन पर कहते हैं, ‘मैं पता करने गया था आप लोगों का, वो कह रहे थे ‘खाली है, लगवा लो’ तो मैंने लगवा ली.’

इस स्पष्टीकरण से उनकी पत्नी संतुष्ट नहीं हुईं, वो बार-बार कह रही थीं, ‘तुम मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले गए.’ और ‘मुझसे झूठ मत बोलो.’

फिर डॉक्टर कहता है, ‘मैं लाइव हूं. घर आकर बात करता हूं.’ इस पर पत्नी जवाब देती है, ‘मैं अभी लाइव आकर तुम्हारी ऐसी तैसी करती हूं.’

ट्विटर यूजर तरुण शुक्ला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘डॉक्टर केके अग्रवाल बिना पत्नी के वैक्सीन लगवा आए. खुद के लिए नोट: जब आप लाइव हो तो, कभी पत्नी का कॉल न उठाएं.’

Tags:    

Similar News