सीएम ड्यूटी के लिए मुंगेली जा रहे जवानों की बस पलटी..तीन गंभीर.. बारह घायल

Update: 2021-10-02 01:51 GMT

अंबिकापुर,2 अक्टूबर 2021। पीटीएस मैनपाट से मुँगेली में मुख्यमंत्री प्रवास के लिए जा रहे नव आरक्षकों की बस आमगांव के पास पलट गई, हादसे में बारह आरक्षक को चोटें आई हैं जिनमें से तीन गंभीर हैं।
घटना अब से कुछ देर पहले हुई है, जबकि बस क्रमांक CG10/G/0108 के ज़रिए पीटीएस मैनपाट के 38 नव आरक्षक मुंगेली जा रहे थे, और बस आमगांव के पास सेल्फी प्वाइंट के पास पलट गई।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चालक तेज रफ़्तार में था इसलिए बस पलट गई या कि किसी को बचाने के फेर में बस पलटी।

Similar News