हथकड़ी समेत आरोपी अस्पताल से फरार, कोविड टेस्ट के बाद आज आनी थी रिपोर्ट….. पुलिस को चकमा देकर भागा….

Update: 2020-08-06 11:32 GMT

रायपुर 6 अगस्त 2020। पुलिस को चकमा देकर अम्बेडकर अस्पताल से एक आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया है। घटना आज तड़के सुबह की बताई जा रही है। फरार आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी का नाम अशोक मंडल है जो खम्हारडीह इलाके का रहने वाला है।

Full View

दरअसल खम्हारडीह पुलिस ने स्थायी वारंटी अशोक मंडल को पकड़ा था। आरोपी को जेल भेजने से पहले उसका कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। आरोपी की कोविड रिपोर्ट आनी थी। आरोपी आज सुबह फ्रेस होने का बहाना कर सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर अस्पताल से फरार हो गया है। आरोपी अशोक को मेकाहारा के वार्ड नंबर दो में रखा गया था।

वहीं आरोपी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी खाने की प्लेट फेंकते हुए सुरक्षाकर्मियों से बत्तमीजी करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News