YouTube Premium Lite में बड़ा बदलाव: सिर्फ ₹89 में मिलेंगे बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड्स जैसे धांसू फीचर्स

YouTube Premium Lite Background Play Download Feature Update: YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में बड़ा अपडेट दिया है। अब सिर्फ ₹89 महीने में यूजर्स को Ad-Free वीडियो के साथ बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा भी मिलेगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना वीडियो देखते हैं और कम कीमत में बेहतर एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Update: 2026-02-25 16:42 GMT

Image Source: blog.youtube | Edited By: NPG News

YouTube Premium Lite Background Play Download Feature Update: YouTube कंपनी ने अपने सबसे सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान Premium Lite में दो नए फीचर्स जोड़ने का ऐलान किया है। ये दोनों फीचर्स बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड्स हैं जिनका यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भारत में करोड़ों लोग YouTube देखते हैं लेकिन महंगे Premium प्लान की वजह से ज्यादातर यूजर्स फ्री वर्जन पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में यह अपडेट उन सभी के लिए एक अच्छी खबर है।

YouTube Premium Lite में क्या-क्या नए फीचर्स मिले?

YouTube ने Premium Lite प्लान को पहली बार लॉन्च किया था तब इसमें सिर्फ एक ही फीचर था। वो था एड-फ्री वीडियो प्लेबैक। बस इतना ही मिलता था। न बैकग्राउंड में वीडियो चला सकते थे और न ही डाउनलोड कर सकते थे। यूजर्स इससे खुश नहीं थे और लगातार शिकायतें आ रही थीं।

अब कंपनी ने इस प्लान को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया है। बैकग्राउंड प्ले फीचर के आने से अब यूजर्स YouTube पर कोई भी वीडियो चला सकते हैं और साथ में फोन पर दूसरे काम भी कर सकते हैं। मान लीजिए आप कोई लंबा इंटरव्यू सुन रहे हैं या फिर कोई मोटिवेशनल स्पीच। अब आपको YouTube ऐप को ओपन रखने की जरूरत नहीं है। ऐप बंद करो या फोन की स्क्रीन ऑफ करो फिर भी ऑडियो चलता रहेगा। यह फीचर पहले सिर्फ महंगे Premium प्लान में मिलता था।

ऑफलाइन डाउनलोड्स की बात करें तो यह फीचर भी काफी काम का है। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के वीडियो को फोन में सेव कर सकते हैं। ट्रेन में बैठे हों या फिर किसी ऐसी जगह हों जहां नेटवर्क नहीं आता तब भी वीडियो देख सकते हैं। ये सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना ट्रैवल करते हैं।

लेकिन एक बात याद रखनी होगी। ये सारे फीचर्स सिर्फ वीडियो कंटेंट पर काम करेंगे। म्यूजिक कंटेंट इसमें शामिल नहीं है। यह लिमिटेशन YouTube ने जानबूझकर रखी है।

YouTube Standard Premium और YouTube Premium Lite में क्या फर्क है?

YouTube ने दोनों प्लान्स में साफ अंतर रखा है ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो। YouTube Standard Premium सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को प्लेटफॉर्म की हर सर्विस मिलती है। इसमें म्यूजिक कंटेंट भी शामिल है और YouTube Music ऐप का पूरा एक्सेस भी मिलता है। Ads बिल्कुल नहीं दिखते चाहे वीडियो हो या म्यूजिक।

Premium Lite में म्यूजिक वाला पार्ट कवर नहीं होता है। यह एक बड़ी कमी है जिसे YouTube ने जानबूझकर रखा है। कंपनी चाहती है कि जो लोग म्यूजिक के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं वो Standard Premium ही खरीदें। तो अगर आप Spotify या Gaana जैसे ऐप्स पर म्यूजिक सुनते हैं और YouTube सिर्फ वीडियो के लिए यूज करते हैं तो Lite प्लान आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन अगर YouTube Music आपका मेन म्यूजिक ऐप है तो फिर Standard Premium के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।

यह अपडेट कब आएगा और किन देशों में मिलेगा?

कंपनी के मुताबिक इन दो नए फीचर्स का रोलआउट 24 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। धीरे धीरे यह अपडेट उन सभी देशों में पहुंचेगा जहां Premium Lite का पायलट प्रोग्राम चल रहा है। कुछ हफ्तों में सभी एलिजिबल यूजर्स को ये फीचर्स मिल जाएंगे।

YouTube ने बताया है कि यह फैसला यूजर्स के फीडबैक के बाद लिया गया है। पिछले साल जब Premium Lite पायलट को ज्यादा देशों में एक्सपैंड किया गया था तब से यूजर्स बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड्स की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा होती थी। अब कंपनी ने आखिरकार यूजर्स की बात सुन ली है।

भारत में YouTube Premium Lite की कीमत कितनी है?

भारत में YouTube Premium Lite की कीमत 89 रुपये महीना है। Standard Premium की तुलना में यह काफी सस्ता है। अब 89 रुपये में Ad-Free वीडियो के साथ बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड्स भी मिल रहे हैं। कोई भी देखे तो यह एक अच्छी डील लगती है। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो सिर्फ वीडियो कंटेंट कंज्यूम करते हैं। अब बस देखना यह होगा कि इस अपडेट के बाद कितने नए सब्सक्राइबर्स इस प्लान को लेते हैं।

Tags:    

Similar News