Realme ने कर दिया कन्फर्म! 16 अप्रैल को भारत में होगी Buds T500 Pro की धमाकेदार एंट्री

Realme Buds T500 Pro India Launch Date: Realme Buds T500 Pro भारत में 16 अप्रैल 2026 को लॉन्च होंगे। इसमें Hi-Res Audio, LHDC 5.0 सपोर्ट और 50dB ANC जैसे फीचर्स मिलेंगे। 56 घंटे की बैटरी लाइफ और Bluetooth 6.1 के साथ आने वाले इन ईयरबड्स में रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा भी दी गई है।

Update: 2026-04-06 15:14 GMT

Image Source: event.realme.com/in

Realme Buds T500 Pro India Launch Date: Realme अपनी ऑडियो सीरीज का विस्तार करते हुए 16 अप्रैल 2026 को नए ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro लॉन्च करने जा रहा है। Realme इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स और माइक्रोसाइट्स के जरिए Realme Buds T500 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इसके अलावा आधिकारिक एंट्री से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

ऑडियो क्वालिटी और ब्लूटूथ कोडेक

इन ईयरबड्स में बेहतर साउंड के लिए 12.4mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि कंपनी इसमें Hi-Res Audio सपोर्ट मिलने की बात कह रही है। इसके अलावा इसमें LHDC 5.0 ब्लूटूथ कोडेक का इस्तेमाल किया गया है।

यह कोडेक गानों की ओरिजिनल क्वालिटी को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रहे, इस फीचर का फायदा तभी मिलेगा जब आपका स्मार्टफोन भी इसे सपोर्ट करता हो। इससे यूजर को लो लेटेंसी के साथ क्लियर साउंड मिलेगा।

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

कंपनी ने इसके लुक पर काफी काम किया है। इसका चार्जिंग केस 'Candy Box' डिजाइन से प्रेरित है, जो साइज में काफी छोटा और पॉकेट फ्रेंडली है। इसे तीन अलग कलर्स— Lemon Cola, Orange Mint और Chocolate में पेश किया जा रहा है।

नॉइज़ कैंसलेशन और कॉलिंग

शोर को कम करने के लिए इसमें 50dB तक का एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। बाहर की आवाजों को ब्लॉक करने के लिए यह काफी मददगार साबित हो सकता है। अब बात करें कॉलिंग की, तो इसमें 6-माइक्रोफोन सेटअप मिलता है।

कॉल के दौरान आवाज को साफ रखने के लिए इसमें AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक भीड़भाड़ वाली जगहों पर बैकग्राउंड शोर को कम कर देती है, जिससे सामने वाले को आपकी आवाज स्पष्ट सुनाई देती है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि केस के साथ यह 56 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसके बड्स 14 दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें लेटेस्ट Bluetooth 6.1 का इस्तेमाल किया गया है।

गेमर्स के लिए इसमें 45ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी दी गई है। इससे गेम खेलते समय ऑडियो और वीडियो के बीच तालमेल बना रहता है। साथ ही यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से साउंड बदलने के लिए अलग-अलग EQ मोड्स का चुनाव भी कर सकेंगे।

रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर

इन ईयरबड्स में एक नया फीचर रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी जोड़ा गया है। इसमें फेस-टू-फेस और टू-वे ट्रांसलेशन की सुविधा मिलने की संभावना है। यह फीचर अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों से बात करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह असल में कितना सटीक होगा, यह इसके इस्तेमाल के बाद ही पता चलेगा।

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, जिसकी जानकारी 16 अप्रैल 2026 को लॉन्च के वक्त दी जाएगी।

Tags:    

Similar News