बार्सिलोना के बाद अब भारत की बारी, Infinix Note 60 Pro की लॉन्चिंग डेट हुई कंफर्म, बैक पैनल पर मिलेगी मैट्रिक्स डिस्प्ले

Infinix Note 60 Pro India Launch Date: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। जानकारी के मुताबिक, इस फोन में पीछे की तरफ खास मैट्रिक्स LED डिस्प्ले दिया जायेगा। साथ ही इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता हैं।

Update: 2026-04-04 13:57 GMT

Image Source: infinixmobiles.in

Infinix Note 60 Pro India Launch Date: इनफिनिक्स (Infinix) ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 13 अप्रैल 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए फ्लिपकार्ट और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है।

दरअसल, इस फोन को पिछले महीने बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में पहली बार दिखाया गया था। तभी से भारतीय यूजर्स इसके इंतजार में थे। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन के पीछे लगी है खास LED डिस्प्ले

Infinix Note 60 Pro की सबसे अलग बात इसका डिजाइन है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन के पिछले हिस्से पर 'एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले' दिया गया है। इसमें छोटी-छोटी कई LED लाइट्स का इस्तेमाल हुआ है, जो नोटिफिकेशन और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाएंगी।

यह फीचर काफी हद तक नथिंग फोन के ग्लिफ इंटरफेस जैसा नजर आता है। इस फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के ठीक बगल में यह मैट्रिक्स लाइटिंग दी गई है। यही वजह है कि टेक जगत में इस फोन के लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस की जानकारी

ग्लोबल लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 6.78-इंच का LTPS AMOLED पैनल मिल सकता है। स्क्रीन की क्वालिटी को बेहतर रखने के लिए इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मूथ विजुअल्स के लिए यह फीचर्स काफी काम आते हैं।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7-सीरीज चिपसेट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलेगा, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है।

कैमरा और बैटरी का सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा-वाइड लेंस भी सेटअप का हिस्सा होगा।

सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। लेकिन बैटरी के मामले में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 30W की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

Infinix कंपनी ने फिलहाल कुछ मुख्य फीचर्स ही साझा किए हैं। Infinix Note 60 Pro फोन की कीमत और सेल से जुड़ी बाकी जानकारियां लॉन्चिंग के समय सामने आएगी।

Tags:    

Similar News