Lava Bold N2 Lite: ₹7000 से कम में Lava लाया 90Hz डिस्प्ले वाला धाकड़ 4G स्मार्टफोन, जानें सेल डेट
Lava ने भारत में अपना नया बजट 4G स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है। ₹6499 की प्रभावी कीमत वाले इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी और Android 15 Go Edition का सपोर्ट मिलता है। Amazon इंडिया पर इसकी सेल 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
Image Source: Amazon.in | Edited By: NPG News
Lava Bold N2 Lite 4G Smartphone: भारतीय कंपनी लावा ने एंट्री-लेवल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नया 4G स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है। यह फोन मुख्य रूप से उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो कम बजट में बेसिक फीचर्स और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहते हैं।
इस स्मार्टफोन को खास तौर पर Amazon के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने इसकी डिजाइन और डिस्प्ले पर काफी ध्यान दिया है ताकि यह दिखने में महंगा लगे।
डिस्प्ले और स्मूथ परफॉर्मेंस
लावा के इस नए हैंडसेट में 6.75-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। दरअसल, इस बजट में अक्सर सामान्य डिस्प्ले मिलते हैं, लेकिन कंपनी ने इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है। यही वजह है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ रहता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC 9863A प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 3GB रैम का सपोर्ट दिया है, जिसे वर्चुअल फीचर के जरिए 3GB रैम और बढ़ाया जा सकता है। इसमें 64GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर 512GB तक बढ़ाने की सुविधा भी मौजूद है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर
फोटोग्राफी के लिए इसके पिछले हिस्से पर 13MP का AI ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पोर्ट्रेट और नाइट मोड जैसे जरूरी विकल्प मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा लगा है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है। यह गूगल का हल्का ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो कम रैम वाले डिवाइस पर भी बिना अटके काम करता है। इसमें फालतू के ऐप्स यानी ब्लोटवेयर की समस्या भी नहीं होगी।
बैटरी बैकअप और सुरक्षा
इस फोन 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल पर पूरे 5 से 8 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखती है। चार्जिंग के लिए इसमें आधुनिक USB Type-C पोर्ट मिलता है। हालांकि, यह 10W की चार्जिंग स्पीड को ही सपोर्ट करता है।
सुरक्षा के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। लेकिन जो बात इसे अलग बनाती है, वह है इसकी IP54 रेटिंग। इसका मतलब है कि फोन धूल और पानी की हल्की बूंदो से जल्दी खराब नहीं होगा।
कीमत और ऑफर्स
लावा ने Lava Bold N2 Lite को नीलगिरी ब्लू और कोलार गोल्ड रंगों में उतारा है। वैसे तो इसकी असल कीमत ₹7,399 रखी गई है। लेकिन Amazon.in पर मिलने वाले खास कूपन और बैंक ऑफर्स के बाद इसे प्रभावी रूप से ₹6,499 में खरीदा जा सकेगा।
अब अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसकी सेल 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बजट सेगमेंट के हिसाब से यह फोन अन्य ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसे सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए ही लिस्ट किया है।