OPPO Find X9 Ultra की ग्लोबल लॉन्च डेट हुई कन्फर्म: डुअल 200MP कैमरा सेटअप के साथ इस दिन आएगा फोन
Oppo Find X9 Ultra Global Launch Date: OPPO Find X9 Ultra की ग्लोबल लॉन्च डेट 21 अप्रैल 2026 कन्फर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन में डुअल 200MP कैमरा सेटअप और 10x ऑप्टिकल ज़ूम वाला हैसलब्लेड लेंस मिलेगा।
Image Source: x.com/@oppo | Edited By: NPG News
Oppo Find X9 Ultra Global Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो (Oppo) ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज Oppo Find X9 Ultra की लॉन्चिंग डेट फाइनल कर दी है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद कंपनी ने साफ किया है कि यह फोन 21 अप्रैल 2026 को ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा।
खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन को चीन और ग्लोबल बाजारों में एक ही दिन पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ने इस बार अपने कैमरा डिपार्टमेंट पर सबसे ज्यादा काम किया है।
कैमरा में क्या होगा खास
दरअसल, इस बार कंपनी ने हैसलब्लेड (Hasselblad) के साथ मिलकर एक नया 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस तैयार किया है। यह लेंस 10x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा।
देखा जाए तो ज्यादातर प्रीमियम स्मार्टफोन अभी 4x या 5x ऑप्टिकल ज़ूम तक ही सीमित हैं। लेकिन ओप्पो का दावा है कि इस तकनीक से दूर की फोटो खींचने में फिजिकल लिमिट की समस्या खत्म हो जाएगी।
लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स की मानें तो Find X9 Ultra में 200MP का LYT901 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें एक और 200MP का 3x पेरिस्कोप लेंस होने की भी संभावना जताई जा रही है।
डिजिटल चैट स्टेशन (DigitalChatStation) के मुताबिक, फोन का नया सेंसर पहले के मुकाबले 136% ज्यादा लाइट कैप्चर कर सकेगा। यही वजह है कि लो-लाइट फोटोग्राफी में इससे बेहतर नतीजों की उम्मीद की जा रही है। अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए इसमें 50MP का एक अलग सेंसर दिया जा सकता है।
Find X9s Pro की भी होगी एंट्री
चीन के इवेंट में कंपनी Find X9s Pro मॉडल भी पेश करने की तैयारी में है। ओप्पो का कहना है कि यह अपने बजट में 'डुअल 200MP' कैमरा सेटअप वाला इकलौता फोन होगा।
इस फोन में मेन कैमरा और टेलीफोटो लेंस, दोनों ही 200MP के होंगे। इससे लैंडस्केप फोटो को ज़ूम या क्रॉप करने पर भी क्वालिटी खराब नहीं होगी। जो लोग ट्रैवल फोटोग्राफी करते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।
अन्य प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग
इस फोन के अलावा ओप्पो अपनी इकोसिस्टम रेंज को भी बढ़ाने जा रहा है। 21 अप्रैल को ही कंपनी OPPO Pad Mini टैबलेट और Enco Clip2 ओपन-ईयर हेडसेट से पर्दा उठा सकती है।
फिलहाल कंपनी ने इन डिवाइसेज की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लॉन्च इवेंट के बाद ही साफ हो पाएगा कि भारतीय बाजार में ये प्रोडक्ट्स किस कीमत पर और कब तक उपलब्ध होंगे। अभी के लिए यूज़र्स को 21 अप्रैल 2026 के आधिकारिक इवेंट का इंतज़ार करना होगा।