32MP AI डुअल कैमरा के साथ Redmi 15A 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत ₹12999 से शुरू

Redmi 15A 5G Launched in India: Xiaomi ने भारत में Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी, 32MP AI डुअल कैमरा, 6.9-इंच का 120Hz डिस्प्ले और UNISOC T8300 प्रोसेसर मिलता है।

Update: 2026-03-27 14:07 GMT

Image Source: mi.com/in

Redmi 15A 5G: बजट 5G स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Xiaomi ने नया दांव चला है। कंपनी ने अपनी 'A' सीरीज के तहत Redmi 15A 5G को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह 5G फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिन्हें कम कीमत में लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन की जरूरत होती है।

कैसा है फोन का डिस्प्ले

Redmi 15A 5G में 6.9-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। दरअसल, हाई रिफ्रेश रेट होने की वजह से ऐप चलाने और गेमिंग के दौरान स्क्रीन काफी स्मूथ महसूस होती है।

तेज धूप में भी फोन इस्तेमाल करने में दिक्कत न हो, इसके लिए 800 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही, इसमें 'Wet Touch Technology 2.0' का इस्तेमाल हुआ है। यही वजह है कि अगर आपकी उंगलियां हल्की गीली हैं, तब भी फोन का टच सटीक तरीके से काम करेगा। इस फोन में धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP52 की रेटिंग भी दी गई है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में UNISOC T8300 5G चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर बजट सेगमेंट के हिसाब से मल्टीटास्किंग के लिए ठीक है। फोन में 6GB तक की RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

अगर आपको ज्यादा डेटा स्टोर करना है, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि स्टोरेज बढ़ाने के लिए आपको अलग से मेमोरी कार्ड खरीदना होगा।

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स

इस फोन का सबसे अहम हिस्सा इसकी 6,300mAh की बैटरी है। इस बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 1 से 1.5 दिन तक का बैकअप दे सकती है। बॉक्स में 15W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

साथ ही इसमें 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया है। इसकी मदद से आप अपने फोन को एक पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे और दूसरे छोटे गैजेट्स को चार्ज कर सकेंगे। सफर के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 32MP का AI डुअल कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।

Xiaomi ने वादा किया है कि इस फोन को 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे। इसमें Google Gemini और 'सर्कल टू सर्च' जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

Redmi 15A 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा 4GB+128GB मॉडल की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB वाले टॉप मॉडल की कीमत 16,499 रुपये रखी गई है।

यह स्मार्टफोन ऑसम ब्लू, अमेज पर्पल और ऐस ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 3 अप्रैल 2026 से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है।

Tags:    

Similar News