OpenAI का चौंकाने वाला फैसला: लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही बंद होने जा रहा Sora AI वीडियो प्लेटफॉर्म
OpenAI Sora Shutdown: OpenAI ने अपने AI वीडियो टूल Sora को बंद करने का निर्णय लिया है। दरअसल, सुरक्षा और विवाद इसके कारण बने। The Walt Disney Company डील पर असर संभव है। अब यूजर्स के लिए नई टाइमलाइन और डेटा से जुड़े निर्देश जल्द जारी हो सकते हैं।
AI-Generated Representational Image
OpenAI Sora Shutdown: टेक दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है। OpenAI ने अपने AI वीडियो जनरेटर Sora को बंद करने का फैसला लिया है। हैरानी की बात यह है कि इसका स्टैंडअलोन ऐप कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुआ था। दरअसल, Sora 2 के आने के बाद यह प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हुआ और ऐप स्टोर में टॉप रैंक तक पहुंच गया। इसके जरिए बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे थे।
विवाद और सुरक्षा कारण
लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता के साथ समस्याएं भी सामने आने लगीं। Sora पर डीपफेक, कॉपीराइट कंटेंट के गलत इस्तेमाल और संवेदनशील वीडियो को लेकर सवाल उठे। कंपनी ने हाल ही में सुरक्षा नियम सख्त करने की बात कही थी। इसमें टीनेजर्स के लिए नए नियम और हानिकारक कंटेंट पर रोक लगाने के कदम शामिल थे। इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में नहीं आई। यही वजह है कि कंपनी को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।
Disney डील पर क्या असर पड़ेगा
इस फैसले के बाद OpenAI और The Walt Disney Company के बीच हुई डील पर सवाल उठे हैं। यह समझौता तीन साल के लिए किया गया था। दरअसल, इस डील के तहत मार्वल, पिक्सर और स्टार वॉर्स जैसे फ्रेंचाइजी के 200 से ज्यादा किरदारों के इस्तेमाल की अनुमति मिली थी। लेकिन अब Sora बंद होने से इस पार्टनरशिप का आगे क्या होगा, यह साफ नहीं है। संभावना है कि इस टेक्नोलॉजी को किसी नए रूप में लाया जा सकता है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए आगे क्या
कंपनी ने X.com (फॉर्मरली Twitter) पर पोस्ट कर यूजर्स का धन्यवाद किया है। इसमें कहा गया है कि यह फैसला क्रिएटर्स के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन आगे अपडेट देने का भरोसा दिया गया है। साथ ही, ऐप और API बंद करने की टाइमलाइन जल्द जारी की जाएगी। यूजर्स को अपना डेटा और काम सुरक्षित रखने के लिए निर्देश भी दिए जाएंगे। ताकि उनका काम सुरक्षित रहे।
Image Screenshot: x.com/@soraofficialapp
एडिटिंग फीचर्स और आगे की योजना
बंद होने की खबर से पहले Sora में नए एडिटिंग फीचर्स जोड़े गए थे। यूजर्स अब वीडियो को कट, एक्सटेंड और रिमिक्स कर सकते थे। ये फीचर्स iOS और वेब पर जारी हो चुके थे। एंड्रॉइड वर्जन पर भी काम चल रहा था। लेकिन अब प्लेटफॉर्म बंद होने से इन फीचर्स का इस्तेमाल रुक जाएगा। दरअसल, जानकार मानते हैं कि OpenAI इस टेक्नोलॉजी को अपने दूसरे प्रोडक्ट्स में ला सकती है। इसमें ChatGPT का नाम सामने आ रहा है। अब सभी की नजर कंपनी के अगले आधिकारिक बयान पर है।