ASUS ExpertCenter PN55: आसुस का नया मिनी पीसी हुआ पेश, 55 TOPS की AI पावर और 96GB RAM से है लैस
ASUS ExpertCenter PN55 Mini PC: ASUS ने नया ExpertCenter PN55 Mini PC पेश किया है। यह 'Copilot+' पीसी AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर और 55 TOPS की AI पावर से लैस है। इसमें 96GB DDR5 RAM, AMD Radeon 800M ग्राफिक्स और चार 4K डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।
Image Source: asus.com | Edited By: NPG News
ASUS ExpertCenter PN55 Mini PC: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में छोटे और तेज डिवाइस की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ASUS ने ExpertCenter PN55 Mini PC पेश किया है। यह Copilot+ PC है, जिसमें AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस हाई-परफॉर्मेंस काम के लिए तैयार किया गया है।
प्रोसेसर और AI परफॉर्मेंस
ASUS ExpertCenter PN55 में AMD Ryzen AI 9 HX 470 तक का प्रोसेसर मिलता है। इसमें XDNA 2 NPU दिया गया है, जो 55 AI TOPS तक की परफॉर्मेंस सपोर्ट करता है। इसका उपयोग AI टास्क जैसे इमेज प्रोसेसिंग और वीडियो एडिटिंग में होता है। इसमें 96GB तक DDR5 RAM का सपोर्ट है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान रहती है।
ग्राफिक्स और डिस्प्ले सपोर्ट
ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon 800M GPU दिया गया है। यह प्रोफेशनल वर्क और हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में 6 USB पोर्ट्स मिलते हैं। साथ ही यह एक साथ चार 4K डिस्प्ले को कनेक्ट कर सकता है।
Copilot+ और AI फीचर्स
यह Copilot+ PC है, इसलिए इसमें Windows 11 के AI फीचर्स मिलते हैं। इसमें Copilot बटन दिया गया है, जिससे AI असिस्टेंट एक्सेस किया जा सकता है। Live Captions फीचर से अलग-अलग भाषाओं की मीटिंग समझने में मदद मिलती है। Cocreator टूल टेक्स्ट से इमेज बनाने में उपयोगी है। Recall फीचर पुराने फाइल और काम को जल्दी खोजने में मदद करता है।
डिजाइन और बिल्ड
इस डिवाइस का डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इसका वजन करीब 0.6 किलोग्राम है। इसमें मेटल बॉडी दी गई है। इसे MIL-STD-810H स्टैंडर्ड पर टेस्ट किया गया है। इसका टूल-लेस डिजाइन है, जिससे RAM और स्टोरेज अपग्रेड करना आसान है।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी
सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही fTPM 2.0 और AMD PRO टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल LAN पोर्ट्स दिए गए हैं। इसे मॉनिटर के पीछे भी लगाया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
ASUS कंपनी ने अभी तक ExpertCenter PN55 की कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसे जल्द बाजार में लाया जा सकता है।