Lifelong ROAR: भारत का पहला स्मार्ट कराओके प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, 150-इंच तक मिलेगी स्क्रीन

Lifelong ROAR Projector: Lifelong इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपना नया ROAR स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह देश का पहला कराओके और सराउंड साउंड प्रोजेक्टर है, जो 150-इंच की 4K सपोर्टेड स्क्रीन ऑफर करता है। इसमें 20W स्पीकर्स, डुअल वायरलेस माइक और इन-बिल्ट ऐप्स मिलते हैं।

Update: 2026-04-07 14:15 GMT

Image Source: Amazon.in

Lifelong ROAR Projector: Lifelong इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया डिवाइस Lifelong ROAR (LLPJEJ42) को पेश किया है। दरअसल, कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्टर है जो सराउंड साउंड और कराओके फीचर के साथ आता है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं।

इस प्रोजेक्टर का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है और इसका कुल वजन केवल 1000 ग्राम है। यही वजह है कि इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान हो जाता है। कंपनी ने इसमें 50,000 घंटे की लंबी लैंप लाइफ दी है, जिससे लंबे समय तक मेंटेनेंस की चिंता नहीं रहती।

विजुअल क्वालिटी और स्क्रीन साइज

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें नेटिव 720p HD रेजोल्यूशन मिलता है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि यह डिवाइस 1080p Full HD और 4K कंटेंट को भी आसानी से चला सकती है। इसमें LED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 लुमेंस है।

यही नहीं, यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोजेक्शन साइज को 30 इंच से लेकर 150 इंच तक एडजस्ट कर सकते हैं। इसके लिए प्रोजेक्टर और दीवार के बीच 2.29 फीट से 11.1 फीट तक की दूरी होनी चाहिए। इसमें पिक्चर को सेट करने के लिए मैनुअल फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

साउंड और कराओके फीचर्स

अक्सर इस बजट वाले प्रोजेक्टर्स में 3W या 5W के स्पीकर ही मिलते हैं, लेकिन ROAR में 20W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसके हाई-बास स्पीकर्स रूम-फिलिंग साउंड देने में सक्षम हैं। इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मनोरंजन को दोगुना करने के लिए इसके साथ दो वायरलेस माइक्रोफोन मिलते हैं। इसमें वॉइस मॉड्यूलेशन के कई मोड्स दिए गए हैं। स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए एक 'लाइव कमेंट्री' विकल्प भी है, जिससे मैच देखते वक्त यूजर्स अपनी आवाज में कमेंट्री रिकॉर्ड या शेयर कर सकते हैं।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और ऐप्स

यह प्रोजेक्टर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video और JioHotstar जैसे जरूरी ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल आते हैं। Miracast सपोर्ट होने के कारण आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी सीधे प्रोजेक्ट कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth के साथ-साथ HDMI और USB पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इसमें लेंस की सफाई के लिए एक DIY मेंटेनेंस स्लॉट भी मिलता है, जिससे यूजर खुद ही इसकी देखभाल कर सकता है।

कीमत और वारंटी

कीमत की बात करें तो Lifelong ROAR प्रोजेक्टर को फिलहाल 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। अब यह प्रोजेक्टर ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Tags:    

Similar News