Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी को होगा लॉन्च, मिलेगा इतना दमदार प्रोसेसर कि iPad को भी देगा कड़ी टक्कर
Xiaomi Pad 8 India Launch Date: Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 9200mAh बैटरी और Focus Pen Pro स्टाइलस का सपोर्ट मिलेगा।
Image Source: in.event.mi.com
Xiaomi Pad 8 India Launch Date: शाओमी ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटेड टैबलेट Xiaomi Pad 8 की भारत लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स (x.com/@XiaomiIndia) के जरिए बताया है कि यह टैबलेट 28 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। यानी टेक फैंस के लिए अब बस गिनती के कुछ दिन ही बचे हैं। लेकिन जो डिटेल्स अब तक सामने आई हैं वो सच में काफी इम्प्रेसिव हैं।
Amazon पर दिखी पहली झलक और स्पेसिफिकेशन्स ने चौंकाया
Amazon India पर इस टैबलेट का लैंडिंग पेज अभी लाइव हो चुका है। इस पेज में कुछ बेहद जरूरी स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हो गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 9,200mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर के लिए में इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। Amazon लिस्टिंग में एक और बात कंफर्म हुई है कि इसमें Xiaomi का Focus Pen Pro स्टाइलस सपोर्ट भी मिलेगा।
चीन में पहले ही लॉन्च, भारत में वही फीचर्स की उम्मीद
Xiaomi Pad 8 चीन में पहले से ही उपलब्ध है और खूब बिक रहा है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी लगभग वही स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगी जो चाइनीज वेरिएंट में हैं। इसमें 11.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 3.2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
कंपनी का कहना है कि इस पैनल में 345 PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। पीक ब्राइटनेस की बात करें तो यह 800 निट्स तक जाती है जो आउटडोर यूज के लिए काफी अच्छी है। इसके अलावा फुल DC डिमिंग सपोर्ट भी है और TÜV Rheinland का ट्रिपल आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी मिला है जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों को सुरक्षा देता है।
सॉफ्टवेयर, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट HyperOS 3 पर चलता है जो Android 16 पर बेस्ड है। ऑडियो एक्सपीरियंस को दमदार बनाने के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सिस्टम लगाया गया है और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो Xiaomi ने इस टैबलेट में Wi-Fi 7 का सपोर्ट दिया है। यह अभी के समय में मार्केट का सबसे एडवांस्ड वाईफाई स्टैंडर्ड माना जाता है। इसके साथ ही Bluetooth 5.4 भी मिलता है जो लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन है। डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
सिक्योरिटी के मामले में कंपनी ने साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। इससे यूजर्स को तेज और सुरक्षित अनलॉक का अनुभव मिलेगा। चार्जिंग की बात करें तो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इतनी पावरफुल चार्जिंग से 9,200mAh की बड़ी बैटरी भी जल्दी चार्ज हो जाएगी।
डिजाइन और वेट
डिजाइन पर आएं तो शाओमी ने इस टैबलेट को बेहद स्लिम रखा है। मोटाई सिर्फ 5.75mm है जो काफी कम है। वजन 485 ग्राम रखा गया है। इतने कम वजन की वजह से इसे लंबे समय तक हाथ में होल्ड करना आसान रहेगा। यह अपनी कैटेगरी में सबसे हल्के टैबलेट्स में गिना जाएगा।
स्टोरेज वेरिएंट और कीमत
अब बड़ा सवाल यह है कि भारत में कौन से स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। साथ ही Xiaomi Pad 8 की कीमत क्या होगी इसको लेकर भी अभी कोई जानकारी नहीं आई है। ये सारी डिटेल्स 28 फरवरी 2026 के लॉन्च इवेंट में ही पता चलेंगी। कंपनी उसी दिन सब कुछ ऑफिशियली अनाउंस करेगी।