साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या की वापसी…इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
नईदिल्ली 8 मार्च 2020। साउध अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्च चयनकर्ता सुनील जोशी की अगुआई में रविवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है। हालांकि, पहले ऐसी खबरें थीं कि विराट कोहली को इस सीरीज के लिए रेस्ट दिया जा सकता है।
भारत ने केदार जाधव को टीम में शामिल नहीं किया है। वह इसी महीने 35 साल के हो जाएंगे। इसके अलावा शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मयंक अग्रवाल को भी वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है। ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे। हालांकि टीम ने पृथ्वी साव और टीम में रखा है। शुभमन गिल को भी टीम में रखा है जिन्होंने करीब एक साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।