गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी सख्ती के आदेश…..कलेक्टर ने दुकानों के खुलने और बंद करने का टाइम टेबल किया जारी… देखिये कब से कब तक खुली रहेगी दुकानें
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 10 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़े आंकड़ों के बीच अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में भी सख्ती के आदेश दे दिये गये हैं। कलेक्टर नम्रता गांधी ने अब बाजार व दुकानों के खुलने और बंद करने को लेकर नये वक्त का निर्धारण कर दिया है। अब सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की दुकानें खुली रहेगी, वहीं रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबा का संचालन सुबह 8 से शाम के 6 बजे तक किया जायेगा, वहीं रात 9 बजे तक रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबा से टेक अवे और होम डिलीवरी की जा सकेगी।
शाम 6 बजे तक जिले की शराब दुकानें भी बंद हो जायेगी। जिले में सभी सप्ताहिक बाजारों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। बिना मास्क के समान बिक्री और खरीदी नहीं की जा सकेगी। जो भी दुकानदार नियमों की अवहेलना करते पकड़े गये तो 15 दिन के लिए दुकान को सील कर दिया जायेगा।