स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता का कैंसर से निधन….

Update: 2020-12-08 10:19 GMT

मुंबई 8 दिसंबर 2020। इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता जेड स्टोक्स का निधन हो गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से रग्बी खेला खेला था और वो इस साल की शुरुआत से ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। बेन स्टोक्स ने अपने पिता की मौत के बाद कहा कि यह उनके लिए काफी दुखदायक है लेकिन जैसे -जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे यह पता चल गया है कि यह सब एक कारण के चलते होता है। उन्होंने मुझे क्रिकेटर बनने की प्रेरणा दी और हर मेरे करियर में हर समय मेरा साथ निभाया है।

मंगलवार की दोपहर पूर्व क्लब वर्किंग्टन टाउन ने छोटे मैसेज के साथ इस खबर को कंफर्म किया है। क्लब ने अपने बयान में कहा कि बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि उनके पूर्व खिलाड़ी और कोच गेड का निधन हो गया है। बयान में आगे कहा गया, “क्लब के इतिहास में गेड का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है और उन्हें काफी मिस किया जाएगा। वेस्ट कैम्ब्रिया में अभी उनके बहुत सारे दोस्त हैं और हम उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।”

इससे पहले स्टोक्स ने कहा था कि, “कुछ शानदार सफलताएं तो कुछ असफलताएं रही हैं, लेकिन इस साल मेरे पिता को अस्पताल जाते देखना दुखद रहा। अगर कोई मुझसे कहे कि मैं इस ग्रीष्मकाल में जो हुआ वो सब तुमसे ले लूं और तुम्हारे पिता को खुश, स्वस्थ और तुम्हें क्रिकेट खेलता देखने लायक बना दूंगा तो मैं कहूंगा बिल्कुल।”

Tags:    

Similar News