Shreyash Iyer : IPL 2026 से पहले श्रेयस अय्यर की हुंकार, कहा : घट गया था 7 किलो वजन, ट्रॉफी उठाने के लिए हूं बेकरार

Shreyash Iyer : श्रेयस अय्यर ने कहा कि मेरी नजर ट्रॉफी पर है। मुझे चुनौती बेहद पसंद है लेकिन जरूरी ये है कि जब भी हम मैदान पर उतरें तो जीतें।

Update: 2026-03-21 12:13 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Shreyash Iyer : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हुंकार भरी है और कहा है कि उन्हें चुनौतियां पसंद है। उम्मीदें काफी हैं लिहाजा ये सीजन काफी मजेदार होने वाला है।

श्रेयस अय्यर की हुंकार

पंजाब किंग्स (PBKS) की नई जर्सी के लॉन्चिंग के मौके पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि मेरी नजर ट्रॉफी पर है। मुझे चुनौती बेहद पसंद है लेकिन जरूरी ये है कि जब भी हम मैदान पर उतरें तो जीतें। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने कहा कि चोट के बाद मैदान पर वापसी करना काफी मुश्किल होता है।


7 किलो घट गया था वजन

श्रेयस अय्यर ने खुलासा करते हुए कहा कि चोट लगने के बाद ऑपरेशन हुआ और फिर मेरा वजन 7 किलो कम हो गया था, जिसे दोबारा हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। मुझे खुशी है कि मैं अब उस दौर को पीछे छोड़ चुका हूं और अब पूरी तरह से फिट हूं। मैं पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेकरार हूं।

घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलना खुशी की बात : अर्शदीप

वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि जब घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलता है तो काफी खुशी होती है। इस बार हम आईपीएल की ट्रॉफी उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Tags:    

Similar News