PBKS vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब ने इतने विकेट से हराया, सैम करन-लिविंगस्टोन की शानदार पारी ने बिखेरा जलवा...

PBKS vs DC IPL 2024: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। पंजाब के लिए ऑलराउंडर सैम करन ने सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली।

Update: 2024-03-23 14:05 GMT

PBKS vs DC IPL 2024: चंडीगढ़। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन के अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब के लिए सैम करन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। धवन ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर रन आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन की पारी खेली। जितेश 9 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके हैं।

इससे पहले ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। शाई होप ने 25 में 33 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली। रिकी भुई ने तीन रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स (5) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 21 रन पर रन आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 32 रन बनाए। अर्शदीप और हर्षल ने 2-2 विकेट लिए।

PBKS vs DC दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स:- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह। इंपैक्ट सबस्टीट्यूटः राइली रुसो, प्रभसिमरन सिंह, तन्य त्यागराजन, हरप्रीत सिंह, विदवत कविरप्पा।

दिल्ली कैपिटल्स:- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा। इंपैक्ट सबस्टीट्यूटः अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।

Tags:    

Similar News