मनीष पांडे ने लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, रेलवेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में ठोका तूफानी शतक... देखें

मनीष पांडे, मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, रेलवेज के खिलाफ मनीष पांडे, मनीष पांडे लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

Update: 2022-02-17 11:08 GMT

नईदिल्ली 17 फरवरी 2022 I  रणजी ट्रॉफी का आयोजन भारत में दो साल बाद हो रहा है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को देखें तो ऐसा लग ही नहीं रहा कि ये टूर्नामेंट काफी समय के बाद खेला जा रहा है। हालांकि, कुछ बल्लेबाज इस रेड बॉल वाले क्रिकेट को रेड बॉल की तरह खेल रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो लाल गेंद को सफेद गेंद समझकर उसी कुटाई कर रहे हैं। उन्हीं में एक नाम मनीष पांडे का है, जिन्होंने तूफानी शतक ठोका है। 

दरअसल, रणजी ट्रॉफी के 2022 के सत्र में कर्नाटक के लिए खेल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे ने रेलवेज के खिलाफ तूफानी शतक ठोका। मनीष पांडे ने महज 83 गेंदों में अपने फर्स्ट क्लास करियर का 20वां शतक पूरा कर लिया। इस शतकीय पारी के दौरान मनीष पांडे ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने शतक तक 9 चौके और 6 छक्के रेलवे की टीम के खिलाड़ जड़े।कर्नाटक के लिए इस मैच में अब तक दूसरे शतकवीर सिद्धार्थ कृष्णमूर्ति हैं, जिन्होंने अपना शतक पूरा करने के लिए मनीष पांडे से करीब दो गुनी गेदों का सामना किया। सिद्धार्थ ने 150 से ज्यादा गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो दर्शाता है कि कुछ बल्लेबाज इस लाल गेंद की सफेद गेंद की तरह पिटाई कर रहे हैं, जबकि कुछ बल्लेबाज अपना स्वभाविक गेम खेल रहे हैं। इसी तरह दिल्ली की टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अंडर 19 टीम के कप्तान यश धुल ने भी दमदार शतक ठोका। उन्होंने 18 चौकों की मदद से 150 गेंदों में 113 रन बना डाले। उन्होंने 133 गेंदों में शतक जड़ा था।

Similar News