KKR Ko Jhatka : शाहरुख खान की टीम KKR को लगा एक और बड़ा झटका, IPL के शुरुआती चरण से बाहर हुआ एक और धांसू तेज गेंदबाज

KKR Ko Jhatka : कोलकाता नाइटराइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज मतिशा पतिराना चोटिल हैं लिहाजा आईपीएल 2026 के अप्रैल मध्य तक केकेआर टीम से जुड़ने की संभावना है।

Update: 2026-03-21 07:47 GMT

इमेज सोर्स - इंटरनेट

KKR Ko Jhatka : किंग खान यानी शाहरुख़ ख़ान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मतिशा पतिराना चोटिल हैं लिहाजा आईपीएल 2026 के अप्रैल मध्य तक केकेआर टीम से जुड़ने की संभावना है।

KKR को लगा एक और बड़ा झटका

इस संबंध में केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने बताया कि पिंडली में खिंचाव की वजह से मतिशा पतिराना श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में उनकी अनुपलब्धता की वजह से केकेआर की गेंदबाजी योजना को बड़ा झटका लगा है।


18 करोड़ में खरीदे गये थे पतिराना

गौरतलब है कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मतिशा पतिराना को धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद इस साल नीलामी प्रक्रिया के दौरान केकेआर ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हर्षित राणा भी हैं चोटिल

इससे पहले केकेआर के ही एक और तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी घुटने की चोट की वजह से बाहर हो गये हैं। वे कोलकाता नाइटराइडर्स की तेज गेंदबाजी के मुख्य स्तंभ रहे हैं। फिलहाल टीम उनके विकल्पों की तलाश कर रही है। हालांकि, मुख्य कोच ने कहा है कि हर्षित राणा को रिप्लेस करना आसान नहीं होगा।

Tags:    

Similar News