कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या...टूर्नामेंट के दौरान बदमाशों ने भरे मैदान में बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां...
नईदिल्ली 15 मार्च 2022 I पंजाब के जालंधर से एक कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जालंधर के मालियां गांव में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान सोमवार शाम को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. सूत्रों ने बताया कि संदीप पर के सिर और सीने पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. संदीप ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया था. उन्होंने पंजाब के अलावा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन में भी अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया था. वह एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी थे. संदीप ने हाल के दिनों में अपनी जीत के कारण लोकप्रियता हासिल की थी. एथलेटिक टैलेंट और कबड्डी में विशेषज्ञता की वजह से उन्हें कभी-कभी डायमंड प्रतिभागी भी कहा जाता था. अपनी मृत्यु से पहले संदीप एक कबड्डी महासंघ का प्रबंधन देख रहे थे.
International Kabaddi player Sandeep Singh Nangal shot dead in #Jalandhar
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) March 14, 2022
It has started… the deterioration..
Mark my words.. AAP has no interest nor experience in running law & order.. especially in a border state..
I shudder to think what Punjab will become pic.twitter.com/x2VXxfPB8q
गांव में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी इसी दौरान संदीप अपने कुछ साथियों को छोड़ने बाहर गया था। वहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कबड्डी खिलाड़ी पर हमला करने वाले गुंडों के बारे में बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 12 लोग हैं। एक पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी के रूप में नंगल, स्टॉपर की पॉजिशन में खेलते थे। उनके फैन्स उन्हें 'ग्लेडिएटर' बुलाते थे। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कबड्डी की दुनिया पर राज किया और पंजाब के अलावा कनाडा, यूएसए, यूके में बहुत अच्छा खेल खेला है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोग आनन-फानन में घायल खिलाड़ी को एक चार पहिया वाहन में रखकर अस्पताल ले गए. हालांकि, ज्यादा खून बह जाने से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई. उधर, सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर और अस्पताल में पहुंच गई हैं. इलाके में हालात न बिगड़ें, इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है.