Irfan Pathan best CSK 11 : इरफान पठान ने चुनी CSK की बेस्ट प्लेइंग 11, धोनी को किया बाहर, जानिए किस धांसू बल्लेबाज को दिया मौका
Irfan Pathan best CSK 11 : पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की बेस्ट प्लेइंग 11 को सेलेक्ट किया है। बड़ी बात ये है कि इस प्लेइंग 11 में उन्होंने 5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी है।
इमेज सोर्स - गूगल
Irfan Pathan best CSK 11 : आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में मात्र हफ्ते भर का वक्त बचा है। सभी टीमें पुख्ता तैयारी कर रही हैं और प्लेइंग 11 को लेकर मंथन कर रही हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स की बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है।
इरफान पठान की प्लेइंग 11 से धोनी बाहर
इरफान पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स की बेस्ट प्लेइंग 11 से टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बाहर कर दिया है और इसकी बड़ी वजह भी बतायी है। रिकॉर्ड 5 बार सीएसके को आईपीएल का खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी की जगह इरफान पठान ने सरफराज खान को मौका दिया है।
इरफान पठान ने बतायी वजह
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि नंबर 6 पर बैटिंग के लिए सरफराज खान बेहतर विकल्प हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माही अगर बल्लेबाजी में कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं, तब तो ठीक है लेकिन नहीं तो..सरफराज खान को नंबर 6 पर जरूर मौका देना चाहिए।
इरफान पठान का कहना है कि अगर महेन्द्र सिंह धोनी मात्र दो ओवर के लिए बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो फैंस को अच्छा लगता है लेकिन टीम को कोई फायद नहीं मिलता लिहाजा टीम के हित में है कि सरफराज खान को नंबर 6 पर मौका मिलना चाहिए।
इरफान पठान की बेस्ट CSK 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, नूर अहमद, खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर)।