IND vs SL 1st T20I: सूर्या-पंत और यशस्वी ने उड़ाया गर्दा, टीम इंडिया ने दिया श्रीलंका को 214 रनों का टारगेट, देखिए अब तक शेड्यूल...

IND vs SL 1st T20I: सूर्या-पंत और यशस्वी ने उड़ाया गर्दा, टीम इंडिया ने दिया श्रीलंका को 214 रनों का टारगेट, देखिए अब तक शेड्यूल...

Update: 2024-07-27 16:00 GMT
IND vs SL 1st T20I: सूर्या-पंत और यशस्वी ने उड़ाया गर्दा, टीम इंडिया ने दिया श्रीलंका को 214 रनों का टारगेट, देखिए अब तक शेड्यूल...
  • whatsapp icon

IND vs SL 1st T20I: नईदिल्ली। इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टी20 मैच पल्लेकेले स्टेडयिम में खेला जा रहा है। भारत ने श्रीलंका के सामने 214 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन जुटाए। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव (58) ने अर्धशतक ठोका। ऋषभ पंत (49) और यशस्वी जायसवाल (40) फिफ्टी से चूक गए। शुभमन गिल ने 34 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने चार विकेट चटकाए। वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और असिथा फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला।

दरअसल, भारत ने श्रीलंका को 214 रन का लक्ष्य दिया है। असिथा फर्नांडो ने 20वें ओवर में 10 रन दिए और रिंकू सिंह (1) को बोल्ड किया। अक्षर पटेल ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। अक्षर 10 और अर्शदीप 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पथिराना ने 19वें ओवर में भारत को डबल झटका दिया। उन्होंने पहली गेंद पर रियाग पराग एलबीडब्ल्यू किया। पराग ने 6 गेंदों में केवल 7 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका निकला। पथिराना ने पांचवीं गेंद पर ऋषभ पंत को बोल्ड किया। उन्होंने 33 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल है।

दोनों टीमो के खिलाड़ियों के नाम:-

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Full View

Tags:    

Similar News