IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जमकर चला अजिंक्य रहाणे का बल्ला, पांच मैचों में लगा चुके हैं इतने शतक, देखें रिकॉर्ड्स

Update: 2021-12-27 11:41 GMT

नईदिल्ली 27 दिसंबर 2021 I  भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 272 रन का स्कोर बनाया। दूसरे दिन बारिश के कारण अभी खेल शुरू नहीं हुआ है। केएल राहुल 122 रन पर और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। रहाणे पिछले कुछ समय से अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और ऐसे में उनकी यह पारी उन्हें काफी आत्मविश्वास दिला सकती है। हालांकि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचों में अबतक रहाणे का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। 

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उपकप्तान अपने करियर में अबतक पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं। इन पांचों मैचों में जकमर उनका बल्ला चला है। रहाणे ने पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट में अबतक नौ बार बल्लेबाजी की है, जिसमें से उनके बल्ले से दो शतक और इतने ही अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान वह एक बार नर्वस नाइनटीज का भी शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचों में अबतक छह बार 40 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। रहाणे ने अपने करियर में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचों में अबतक नाबाद 51, 96, 147, 48, 34, 1, 112, नाबाद 27 और नाबाद 40 रन बनाए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भी पहली पारी में 40 रन बनाकर नाबाद हैं। इस दौरान उन्होंने 81 गेंदों पर आठ चौके लगाए हैं। 33 साल के रहाणे ने अपने करियर में अबतक 79 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 234 पारियों में 39.30 की औसत और 49.19 की स्ट्राइक रेट से 4795 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उनके नाम 12 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने भारत के लिए अबतक 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

Similar News