IND vs NZ Final 2025 Live Updates: भारत 12 साल बाद फिर बना चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला
न्यूजीलैंड का स्कोर 251/7
50 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 251 रन है.
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट
49वें ओवर में हार्दिक पांड्या पर माइकल ब्रेसवेल ने एक छक्का लगाया। इस ओवर में 12 रन आए और मिचेल सैंटनर रन आउट हुए। 49 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 239 रन है।
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को 46वें ओवर में 211 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शमी ने ओवर में लगातार दो चौके खाने के बाद डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 101 गेंद में तीन चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल के बीच छठे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। वहीं, वरुण और जडेजा ने कोटे के 10-10 ओवर पूरे कर लिए। वरुण को पैर में चोट लगी है। वह तकलीफ में दिखे। 10 ओवर पूरे करने के बाद वह पवेलियन चले गए।
मिचेल का अर्धशतक
43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 184 रन बना लिए हैं। फिलहाल माइकल ब्रेसवेल 11 रन और डेरिल मिचेल 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मिचेल ने 91 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह वनडे में साल 2011 के बाद न्यूजीलैंड के लिए सबसे धीमा अर्धशतक है। वहीं, यह चैंपियंस ट्रॉफी में भी न्यूजीलैंड के लिए सबसे धीमा अर्धशतक है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 172/5
40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 172 रन है.
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 34 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। वरुण को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने विल यंग को आउट किया था। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन है।
मिचेल-फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड ने 37 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 30 रन और डेरिल मिचेल 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। कीवियों को चौथा झटका 24वें ओवर में लगा था, उसके बाद से दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की है।
न्यूजीलैंड 130 रन के पार
न्यूजीलैंड ने 29 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 29 रन और ग्लेन फिलिप्स 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के स्पिनर्स की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके हैं, जबकि जडेजा और वरुण को एक-एक विकेट मिला है।
न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स की फिरकी में फंसते नजर आ रहे हैं। टीम को चौथा झटका भी स्पिनर ने ही दिया। 24वें ओवर में जडेजा ने टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 30 गेंद में 14 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग और कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को आउट किया था।
न्यूजीलैंड का रन रेट धीमा हुआ
न्यूजीलैंड ने 22 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 18 रन और टॉम लाथम 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। जब कीवियों ने पारी की शुरुआत की थी तो छह के रन रेट से स्कोर कर रहे थे। अब यह करीब साढ़े चार तक पहुंच चुका है।