IND vs NZ Final 2025 Live Updates: भारत 12 साल बाद फिर बना चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला

Update: 2025-03-09 15:15 GMT
Live Updates - Page 3
2025-03-09 14:33 GMT

रोहित और शुभमन के बीच शतकीय साझेदारी

भारत ने 17 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 68 रन और शुभमन गिल 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 152 रन की जरूरत है। रोहित ने अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिए बचा कर रखा था। वह शानदार पारी खेल रहे हैं।

2025-03-09 14:33 GMT

14 ओवर का खेल समाप्त

14 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 22 रन और रोहित शर्मा 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

2025-03-09 14:05 GMT

14 ओवर का खेल समाप्त

14 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 22 रन और रोहित शर्मा 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

2025-03-09 13:59 GMT

रोहित का 58वां अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 65 रन है। फिलहाल रोहित 41 गेंद में 50 रन और शुभमन गिल 25 गेंद में 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब 187 रन की जरूरत है।

2025-03-09 13:58 GMT

भारत के 50 रन हुए पूरे

भारतीय टीम ने 8वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने इस ओवर में नाथन स्मिथ के खिलाफ 14 रन बटोरे।

2025-03-09 13:58 GMT

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दिलाई दमदार शुरुआत

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है। गिल 7 और रोहित 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2025-03-09 13:58 GMT

रोहित को शरीर में दर्द की समस्या

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चौथे ओवर के दौरान शरीर में कुछ समस्या हुई। वह अपने सीने और गले बार-बार को पकड़ रहे थे और झुककर खड़े हो गए थे, जिसके बाद फीजियो ने उनका ट्रीटमेंट किया। हालांकि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और क्रीज पर मौजूद हैं।

2025-03-09 13:25 GMT

चार ओवर का खेल हुआ

चार ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित 16 गेंद में 20 रन और शुभमन गिल आठ गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित की बीच में तबीयत खराब हुई थी। ऐसा लगा उन्हें उल्टी आई। हालांकि, फीजियो के आने के बाद वह ठीक हो गए और फिर बल्लेबाजी जारी रखी।

2025-03-09 13:20 GMT

रोहित ने पहले ओवर में दिखाए तेवर

रोहित शर्मा ने काइल जैमीसन के ओवर में छक्का जड़ा है। पहले ओवर में आठ रन बने।

2025-03-09 12:41 GMT

न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बना सकी। आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल का रहा। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

Tags:    

Similar News