IND vs NZ Final 2025 Live Updates: भारत 12 साल बाद फिर बना चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला
IND vs NZ Live Score- श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन
IND vs NZ Live Score- स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 48 रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अक्षर के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।
IND Vs NZ Live Cricket Score: 38 ओवरों का खेल खत्म
38 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत की पूरी उम्मीदें अय्यर और पटेल पर टिकी हैं। अय्यर को हाल ही में एक जीवनदान मिला है और वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 38 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, IND vs NZ Live: श्रेयस अय्यर को मिला जीवनदान
श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिल गया है। काइनल जेमीसन ने 44 रनों के स्कोर पर उनका कैच छोड़ दिया है। भारतीय टीम अब जीत से केवल 76 रन दूर है।
IND vs NZ Live Score- श्रेयस-अक्षर से बड़ी पारी की उम्मीद
IND vs NZ Live Score- भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद कुछ ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। जिसके बाद श्रेयस और अक्षर ने पारी को संभाला है। न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की है।
रोहित शर्मा हुए आउट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह स्टंप हुए।
25 ओवर का खेल हुआ
भारत ने 25 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 130 और रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 76 रन और श्रेयस अय्यर नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। विराट कोहली दो रन और शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए। गिल को सैंटनर ने और कोहली को ब्रेसवेल ने आउट किया।
23 ओवर के बाद भारत का स्कोर
23 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। रोहित 73 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
फाइनल में नहीं चला विराट का बल्ला
फाइनल मैच में विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने LBW आउट किया। भारत का स्कोर अब 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है।
भारत को एक रन के अंतराल पर दो झटके
भारत को एक रन के अंतराल पर दो बड़े झटके लगे हैं। 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 20वें ओवर में 106 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह दो रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
भारत को पहला झटका
भारत को 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शुभमन गिल 50 गेंद में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स ने हवा में उड़कर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल रोहित शर्मा 69 रन और विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 106 रन है। टीम इंडिया को अब 146 रन की जरूरत है।