CG में मुक्केबाज विजेंदर की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी से भिड़ंत: सीएम से मिले ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह, बॉक्सिंग को बढ़ावा देने पर हुई बातचीत

Update: 2022-06-08 08:29 GMT

रायपुर, 08 जून 2022। सीएम भूपेश बघेल से बुधवार को सीएम हाउस में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सीएम के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से बॉक्सिंग के को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।

विजेंदर सिंह भारत के पहले ऐसे बॉक्सर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है। विजेंदर ने सीएम बघेल से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया, जिस पर सीएम ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा। विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विजेंदर ने सीएम को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। सीएम ने उन्हें राजकीय गमछा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Tags:    

Similar News