Bilaspur News: लोरमी टीचर्स बना बिलासा कप का विजेता...मुंगेली वारियर्स उपविजेता

Update: 2023-01-15 11:51 GMT

Bilaspur News: बिलासपुर। राज्य स्तरीय अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम विजेता लोरमी टीचर्स बना। टेनिस बॉल राज्य स्तरीय अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासा कप का चैंपियन 2023 का 15 जनवरी का फाइनल मैच मुंगेली वॉरियर्स टीचर विरुद्ध लोरमी टीचर के मध्य खेला गया जिसमें लोरमी टीचर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लोरमी टीचर्स के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए मुंगेली वॉरियर्स की टीम को 68 रन पर ऑल आउट कर दिया मुंगेली वॉरियर्स की टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तरुण ने सर्वाधिक 16 रन एवं संजीव यादव ने 13 रनों का योगदान दिया लोरमी टीचर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमलेश ने 3 विकेट एवं सुमन,धनंजय और विजय ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया. लोरमी टीचर्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें लोरमी टीचर्स के बल्लेबाज धनंजय ने सर्वाधिक 32 रन जिसमें 4 छक्का एक चौका शामिल एवं विजय ने लगातार 3 छक्के और एक चौका लगाकर 23 रनों का योगदान दिया वहीं गेंदबाजी में मात्र एक विकेट पाने वाले सुनील सफल गेंदबाज रहे। इस तरह से बिलासा कप 2023 का विजेता टीम लोरमी टीचर्स एवं उपविजेता टीम मुंगेली वॉरियर्स टीचर्स की टीम रही ।

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच धनंजय रहे वही टूर्नामेंट के बेस्ट बैटर लोरमी टीचर्स की तरफ से कृष्णकांत रहे एवं टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर सुमन रहे एवं टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज धनंजय रहे टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर मुंगेली वारियर्स के कप्तान असगर खान रहे टूर्नामेंट के बेस्ट कैच कोरबा टीचर्स की टीम की तरफ से बलराज रहे टूर्नामेंट में फेयरप्ले ऑफ टीम का किताब सीएसपीडीसीएल टीम को दिया गया टूर्नामेंट में बेस्ट अनुशासित टीम का पुरस्कार सीएसपीडीसीएल बिलासपुर को मिला । वही टूर्नामेंट की मोस्ट एनर्जेटिक टीम का खिताब कोटा पुलिस को मिला । विजेता टीम लोरमी टीचर्स को पुरस्कार के रुप में ₹31000 नगद और ट्रॉफी दिया गया वहीं उपविजेता टीम मुंगेली वारियर्स को ₹15000 नकद और ट्राफी प्रदान किया गया । मैन ऑफ द सीरीज धनंजय को ₹2100 और ट्रॉफी दिया गया । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह , मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर , बेलतरा शहर मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी , शहर मंडल महामंत्री जीतू साहू , श्रीकांत दुबे रहे ।

Similar News