लव मैरिज के छह माह बाद पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी, साथ जन्मों का वादा सात माह भी नहीं चला… घटना से इलाके में सनसनी

Update: 2020-01-07 07:51 GMT

धमतरी 7 जनवरी 2019। प्रेम विवाव कर साथ रह रहे दंपति ने खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थाना इलाके के डोड़की की है। मृतक का नाम लालचंद कुर्रे, पत्नी शोभाकिरण हैं। दोनों ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से ही दोनों एक साथ रह रहे थे। आज सुबह घर में दोनों की लाश फंदे पर लटकी देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर अर्जुनी थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेजा गया।
शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ हैं। पुलिस आत्महत्या के कारनों का पता लगाने जांच मं जुट गयी है। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News