Gold-Silver Price Today 06 May 2024: सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 06 May 2024: आज 6 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। सोमवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये तक की बढ़त रही।

Update: 2024-05-06 03:56 GMT

Gold-Silver Price Today 06 May 2024: आज 6 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। सोमवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये तक की बढ़त रही। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव अपने 75,000 रुपये के स्तर से बहुत नीचे आ गया है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से नीचे आया है। चांदी का भाव 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

दिल्ली में आज सोने का भाव:

4 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पीक लेवल पर पहुंचने के बाद से गिर रहा है।

मुंबई में आज सोने का भाव:

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव:

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत:

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 65,990 71,990
  • कोलकाता 65,840 71,720
  • गुरुग्राम 65,990 71,870
  • लखनऊ 65,990 71,870
  • बेंगलुरु 65,840 71,820
  • जयपुर 65,990 71,970
  • पटना 65,890 71,870
  • भुवनेश्वर 65,840 71,820
  • हैदराबाद 65,840 71,820

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News